– आरोपी युवक पानी पीने के बहाने घर में घुसा था, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
उदयपुर/ राजस्थान 5 मार्च 2022
राजस्थान प्रदेश के जनपद उदयपुर थाना पहाड़ा के गांव उखेड़ी की यह घटना बताई जा रही है। प्रकरण के संबंध में कहा जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक युवक अपना ट्रैक्टर खड़ा कर एक घर में पानी पीने के बहाने अंदर घुस गया था। जिसे पहले से ही खुन्नस खाए लोगों ने पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया । उसी समय वहां गांव के बहुत से लोग एकत्र होकर आ गए ।जमा भीड़ ने युवक पर वहीं पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए युवक की तथाकथित प्रेमिका को भी घेर कर पकड़ लिया। उत्तेजित भीड़ ने दोनों को बांधकर पीटना शुरू कर दिया। सबसे पहले महिला का पति आगे आया और उसने लाठियां भांजते हुए अपनी पत्नी तथा युवक को जमकर पीटा। बुरी तरह पिटाई होने से दोनों बेहोशी की हालत में आ गए। यह मामला पुलिस तक पहुंचा। थाना पुलिस ने घटनास्थल से बनाए गए वीडियो को आधार मानकर फिलहाल महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है । मामले की पुष्टि करते हुए पहाड़ा थाना के थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन के साथ जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना के क्रम में जो तथ्य उभर कर सामने आए हैं। उसके अनुसार इसी गांव का निवासी युवक ट्रैक्टर लेकर रेता[बजरी] भरकर वापस लौट रहा था । उसी समय उसे प्यास लगी तो वह ट्रैक्टर खड़ा कर पानी पीने के लिए यहीं के निवासी संजय के घर में अंदर गया। जहां उसने पीने के लिए पानी मांगा। बताया गया कि संजय की पत्नी पानी लेने के लिए घर के अंदर चली गई। उसी समय वहां गांव के कुछ लोग आए उन्होंने धक्के मार कर ट्रैक्टर चालक युवक को ले जाकर कमरे के अंदर बंद कर दिया।तथा पड़ोस की महिलाओं को बुलाकर पूछा गया तो महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय संजय की पत्नी अंदर पानी लेने चली गई थी। मौका पाकर युवक वहां मौजूद इस महिला से गलत हाव भाव के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिलाओं का आरोप था कि युवक गलत मंशा से गंदी हरकतें करने के लिए ही प्यास का बहाना कर घर में आया था।
ब्यूरो रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव- दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb