वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी*

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news
  • वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी

खण्डवा 6 सितम्बर, 2022 – अनुसूचित जनजाति व अन्य परम्परागत वन निवासियों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन किये जाने के लिए अपनायी जाने वाली प्रक्रिया एवं दिशा निर्देश जारी कर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने एवं अभियान चलाकर निश्चित समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश प्राप्त हुए है। अपर कलेक्टर खण्डवा द्वारा बताया गया कि खण्डवा जिले में 52 वन ग्रामों कोे राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की कार्यवाही पूर्ण किए जाने के लिए 10 सितम्बर तक जनसूचना कर सुझाव एवं आवेदन आमंत्रित किया जाना है। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर तक वनग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन का दावा प्राप्त किया जाना है, 27 सितम्बर तक ग्राम वन अधिकारी समिति द्वारा दावे का सत्यापन किया जाना, 30 सितम्बर तक ग्राम वन अधिकार समिति द्वारा अनुशंसा के पश्चात दावे को ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत करना, 2 अक्टूबर को ग्राम सभा द्वारा संकल्प पारित करना, 7 अक्टूबर को ग्राम सभा द्वारा उपखण्ड स्तर समिति को प्रेषित करना, 13 अक्टूबर को उपखण्ड स्तर समिति द्वारा दावे का परीक्षण कर दावे में पाई गई कमियों व त्रुटियों का निराकरण कराया जाना, 18 अक्टूबर को उपखण्ड स्तर समिति द्वारा दावे की अनुशंसा किया जाना, 21 अक्टूबर को उपखण्ड स्तर समिति द्वारा दावे को जिला स्तर समिति को प्रेषित किया जाना है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को जिला स्तर समिति द्वारा दावे का अंतिम निराकरण किया जाना है एवं 15 नवम्बर तक वन ग्राम के राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन का दावा मान्य करने की अधिसूचना कलेक्टर द्वारा जारी करना है।

 

ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर महाजन खंडवा मध्य प्रदेश

 

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes