*
खंडवा / मध्य प्रदेश 4 सितंबर 2022 हाल ही में त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव से प्राप्त परिणामों के बाद मध्यप्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अंदर एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। सभी पार्टी कार्यकर्ता नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के जारी रिजल्ट से काफी संतुष्ट दिखे हैं और अब आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। खुद कमलनाथ भी इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है कि आगामी चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। इस बात को लेकर वे अपने साथी विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से काफी चर्चा कर चुके हैं और इसके बाद ही उन्होंने इस दिशा में निर्णय लिया है। अब इंतजार केवल इस बात का है कि कांग्रेस पार्टी मिशन 2023 को किस योजना के साथ सफल बनाती है।
*कमलनाथ काफी सकारात्मक है चुनाव को लेकर*
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से प्राप्त परिणामों के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ खुद भी पूरी तरह से आश्वस्त है औऱ उन्हें इस बात का अंदाजा लग चुका है कि जिस तैयारी के साथ वे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मैदान में उतरे थे, अब उसी तैयारी को और भी धारदार करने की आवश्यकता है। क्योंकि मिशन 2023 उनके लिए प्रतिष्ठा बन गया है। वर्ष 2018 में 15 साल बाद सत्ता में लौटने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थक विधायकों के कारण उन्हें महज 15 महीनों में ही सत्ता गंवानी पड़ी। लेकिन सत्ता जाने का अफसोस अब उन्हें बिल्कुल नहीं है। वे एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगामी चुनाव में अपनी ब्रिगेड को उतारने की तैयारी कर रहे है।
*मंडल अध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता तक चर्चा*
पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ खुद एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं और क्षेत्रों में डेमेज कंट्रोल को पूरी तरह से दुरस्त कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार कार्यकर्ता से लेकर मंडल अध्यक्ष और पूर्व विधायक सहित विधायक व पूर्व मंत्रियों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं। पिछले दिनों ही बैठक में उन्होंने साफ तौर से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कह दिया था कि जिस किसी को भी जो पद अभी छोड़ना है वो छोड़ दें।, चुनाव करीब आने के समय इस तरह की परिस्थितियां नहीं बननी चाहिए।
*जनमत जुटाने घर-घर चलो अभियान*
कांग्रेस ने मिशन 2023 की शुरुआत वर्ष 2022 शुरु होते ही कर दी थी। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पार्टी ने अलग-अलग अभियानों के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच और कांग्रेस पार्टी के उद्देश्यों को पहुंचाने का कार्य किया है, यह कार्य अब भी निरंतर जारी है। कांग्रेस पार्टी ने घर-घर चलो अभियान के जरिए जनता के सामने एकजुटता का संदेश दिया है। पार्टी के घर-घर चलो अभियान को मिली आपार सफलता के का परिणाम है कि पार्टी ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में सकारात्मक बदलाव की एक शुरुआत की है।
*आरोप प्रत्यारोप के बजाय अपने मिशन पर फोकस*
पिछले दिनों मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के दो बड़े घोटालों का पर्दाफाश हुआ। पहला है धार जिले के कारम बांध निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार और दूसरा है नर्सिंग कॉलेज घोटाला। लेकिन कमलनाथ ने इन भ्रष्टाचार से परिपूर्ण लापरवाहियों पर कोई टिप्पणी करने के बजाय कारम बांध से पीड़ित ग्रामीणों से चर्चा की और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से पूरी तरह से दूर रहे। देखा जाये तो यह सही कार्य भी है। क्योंकि भाजपा में अक्सर देखने में आता है कि कुछ चुनिंदा नेता नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे मंत्री पूरे समय केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं। लेकिन कमलनाथ पूरी तरह से अपने मिशन पर फोकस कर रहे हैं।
चंद्रशेखर महाजन- ब्यूरो चीफ- खंडवा/ मध्य प्रदेश
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb