Himachal Pradesh news हिमाचल प्रदेश( द एंड टाइम्स न्यूज़) 16 मई 2023
चीत्कार से भरी हुई यह दुखद घटना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज मंगलवार को समय करीब 5:30 बजे उस समय हो गई जब अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में 40 वर्षीय कमलराज,63वर्षीय जीवन सिंह तथा 54 वर्षीय उनकी पत्नी सीमा देवी निवासी गांव फग्गू दाहन राजगढ़ एवं 25 वर्षीय रेखा निवासी थनोगा राजगढ़ की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई। सभी मृतकों की पहचान स्थानीय प्रशासन द्वारा करा ली गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार जब सवेरे खैरी लानाचेता मार्ग पर पबौर के पास पहुंची। उसी समय अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी । कार में सवार चारों लोगों की दुखद मौत हो गई। हादसे में मरे लोगों में से तीन एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। घटना क्यों हुई । जिसके कारण का सही पता अभी तक नहीं चल सका है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दिखाई दे रही है । घटना की सूचना पाते ही नोहराधार पुलिस चौकी तथा संगड़ाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकालकर अग्रेतर कार्यवाही के लिए भिजवा दिया। संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना प्रातः लगभग 5:30 बजे ही हुई थी। उनके अनुसार दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार तेज गति से जा रही कार के ड्राइवर को या तो झप्पी लगी या फिर वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और पलक झपकते ही 4 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb