Delhi news 1000 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर के स्वामित्व को लेकर थाईलैंड तथा कंबोडिया आमने-सामने, दोनों के बीच बन गए जंग के हालात

Picsart 25 07 25 16 06 06 429

Delhi news साभार : –
दिल्ली – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का कारण सदियों पुराना एक शिव मंदिर है। मंदिर पर दोनों ही देश का दावा है और इसे लेकर हाल ही में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प चल रही है। ये मंदिर प्रीह विहियर यानी प्राचीन शिव मंदिर है। 2008 में तनाव तब बढ़ गया जब कंबोडिया ने प्रीह विहार मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व-धरोहर का देने की मांग उठाई। जुलाई 2008 में मंदिर को मान्यता मिलने के बाद सीमा क्षेत्र के नजदीक कम्बोडियाई और थाई सैनिकों के बीच सैन्य झड़प शुरू हो गईं।प्रीह विहियर मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर डोंगरेक पहाड़ियों की चोटी पर मौजूद है। इस मंदिर में 5 मुख्य प्रवेश द्वार हैं, जो सीढ़ियों और गलियारों से जुड़े हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिव का वाहन नंदी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर जाने का मुख्य रास्ता थाईलैंड की ओर से है लेकिन दो रास्ते ऐसे हैं जो पूर्वी और पश्चिम की ओर से कंबोडिया के शहरों से जुड़े हैं।मंदिर ज्यादातर 11वीं और 12वीं सदी के खमेर साम्राज्य के समय का है।
आज के कंबोडियाई लोग खुद को ‘खमेर’ कहते हैं, क्योंकि वे उन्हीं प्राचीन खमेर लोगों के वंशज हैं। ये लोग 9वीं से 15वीं सदी तक पूरे मुख्य दक्षिण-पूर्वी एशिया पर राज करते थे और उन्होंने ही प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर समूह का निर्माण किया था।इसमें 5 क्रूस के आकार के गोपुरम (प्रवेश द्वार मंडप) बने हुए हैं, जो बेहद खूबसूरत नक्काशी से सजाए गए हैं। हर गोपुरम के बीच में करीब 275 मीटर तक फैला खुला मैदान है। पार्किंग से आपको पहाड़ी पर चढ़ना होगा, जहां सबसे उत्तर में स्थित गोपुरम V अब गिर चुका है और खंडहर में बदल चुका है।
यहीं से एक भव्य सीढ़ीदार रास्ता नीचे थाईलैंड की सीमा की ओर जाता है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes