Delhi news नई दिल्ली 6 जून 2023। साभार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। खड़गे ने कहा कि बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुरक्षा के सभी खोखले दावों की पोल खुल गयी है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करने पर भी रेल मंत्री पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसी अपराधों की जांच करने के लिए है, रेल दुर्घटनाओं के लिए नहीं। आप खुद (पीएम मोदी) और रेल मंत्री वैष्णव यह स्वीकार नहीं करना चाहते कि समस्याएं हैं।
सीबीआई अपराधों की जांच के लिए
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि रेल मंत्री का दावा है कि उन्हें पहले ही हादसे का एक मूल कारण मिल गया है, लेकिन फिर भी उन्होंने सीबीआई से जांच करने की मांग की। सीबीआई अपराधों की जांच करने के लिए है, रेलवे दुर्घटनाओं की नहीं। सीबीआई, या कोई अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी तकनीकी के लिए जवाबदेही तय नहीं कर सकती है। खड़गे ने कहा कि सरकार के रेलवे सुरक्षा, सिग्नलिंग और रखरखाव में तकनीकी विशेषज्ञता की कमी है। कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि रेलवे की सुरक्षा में इस गिरावट को लेकर आम यात्रियों में गंभीर चिंता है। इसलिए, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस गंभीर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाए और उसे सामने लाए।
10 में से 7 दुर्घटनाएं डिरेल होने के चलते हुईं
खड़गे ने कहा कि कैग की नवीनतम ऑडिट रिपोर्ट में इस बात का विशेष उल्लेख है कि कैसे 2017-18 और 2020-21 के बीच 10 में से सात रेल दुर्घटनाएं पटरी से उतरने के कारण हुईं। लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। 2017 और 2021 के बीच, ईस्ट कोस्ट रेलवे में सुरक्षा के लिए रेल और वेल्ड (ट्रैक रखरखाव) का परीक्षण नहीं हुआ। इन गंभीर रेड अलर्ट को क्यों नजरंदाज किया गया? खड़गे ने दावा किया कि रेलवे को बुनियादी स्तर पर मजबूत करने की बजाय खबरों में बने रहने के लिए सतही टचअप दिया जा रहा है।
ट्रिपल ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत
दरअसल, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बालासोर जिले में एक मालगाड़ी से टकराने के बाद डिरेल हो गई। तभी बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आई और डिब्बों से टकरा गई। दोनों यात्री ट्रेनों में करीब 2500 यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे में 275 लोगों की मौत हुई, जबकि 11 सौ से अधिक घायल हुए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb