नई दिल्ली( द एण्ड टाइम्स न्यूज)
साभार:-
सशक्त पश्चिमी विक्षोभों के लगातार सक्रिय होने से सम्पूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में पिछले पांच दिनों से हल्की से मध्यम आकार की बारिश और तेज गति से हवाएं व अंधड़ चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक सशक्त मौसम प्रणाली सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में सभी दिशाओं में यानि उत्तरी, दक्षिणी पूर्वी और मध्य हिस्सों में लगातार प्री मानसून गतिविधियां, जिसमें तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। केवल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में अभी तक कम प्रभाव देखने को मिल रहा है। इन सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मध्य और पश्चिमी राजस्थान पर सशक्त प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार प्रचुर मात्रा में नमी मिल रही है। साथ ही साथ लगातार मैदानी राज्यों में हवाओं में बदलाव भी हो रहा है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके पर अस्थिरता बनी हुई है। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार गरज चमक के बादलों का निर्माण देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से प्री- मानसून गतिविधियां तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम आकार की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। आज हरियाणा के पंचकूला, अंबाला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र ,कैथल, जींद पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी ,दादरी ,महेंद्रगढ़ ,रेवाड़ी,बहादुरगढ़, सोनीपत, गुड़गांव आदि सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बूदाबांदी गरज चमक के साथ तेज गति की हवाएं अंधड़ चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। अगले चौबीस घंटों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इन गतिविधियों में कमी आने की संभावना बन रही है। परन्तु आने वाले अडतालीस धंटे के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके पर 22से25 मार्च के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। लगातार पांच दिनों से प्री मानसून गतिविधियां की वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान सामान्य और सामान्य से कम बनें हुए हैं। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 14.4 डिग्री सेल्सियस और 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज हरियाणा के उत्तरी जिलों पूर्वी जिलों साथ ही साथ मध्य और दक्षिण जिलों में हल्की से मध्यम आकार की बारिश और तेज गति की हवाएं अंधड़ चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल, महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी कनीना में बारिश और अंधड़ साथ ही कुछ स्थानों बुचोली,झगडोली, सिगरा माजरा कलां,जाटंवास, नांगल सिरोही, आदि स्थानों के आसपास ओलावृष्टि की गतिविधियों को भी दर्ज किया गया है। यदि कोई बदलाव नहीं हुआ तो मौसम की मार 25 मार्च तक ऐसे ही भारी नुकसान खेतों में खड़ी फसलों को पहुंचा सकती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb