हत्या आरोपी चौकी इंचार्ज सहित कुल 40 इंस्पेक्टर व उप निरीक्षकों की तैनाती में किया गया फेरबदल

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

फर्रुखाबाद 28 जून 2022
जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का प्रयास करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने हत्या आरोपी अचरा चौकी इंचार्ज सहित कुल 40इंस्पेक्टर व उप निरीक्षकों की वर्तमान तैनाती में फेरबदल करते हुए उन्हें दूसरे थानों कोतवाली या फिर किसी अन्य स्थान पर ट्रांसफर कर जिम्मेदारी सौंपी है । एक साथ इतनी संख्या में निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के किए गए तबादले की जारी सूची के अनुसार न्यायालय सुरक्षा प्रभारी निर्भय चंद्र को थाना मेरापुर में निरीक्षक अपराध पद पद पर तैनात किया गया। पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर राम लक्ष्मण यादव की डीसीआरबी प्रभारी पद पर नियुक्ति की गई। लाइन से इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया। वही पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक नागेश सिंह को कोतवाली कायमगंज व उप निरीक्षक अनिल बाबू को थाना मऊदरवाजा, उपनिरीक्षक दशरथ सिंह को थाना कमालगंज ,उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को कोतवाली फर्रुखाबाद, उपनिरीक्षक परशुराम को कोतवाली फतेहगढ़ उप निरीक्षक गजेंद्र बाबू को थाना शमशाबाद तथा उप निरीक्षक शेष नारायण दीक्षित को थाना कमालगंज मैं नियुक्त किया गया है। जबकि पुलिस लाइन के दरोगा दिलीप कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ और दरोगा लव कुमार को थाना मेरापुर ,दरोगा उदय सिंह को कोतवाली फतेहगढ़, एसआई रामसेवक वर्मा को थाना मेरापुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनाती का आदेश दिया गया है। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव को कोतवाली फर्रुखाबाद, उप निरीक्षक शंकरानंद को थाना मऊदरवाजा, हरेंद्रसिंह को थाना कमालगंज ,उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार यादव को कोतवालीमोहम्मदाबाद ,उपनिरीक्षक अमित कुमार को थाना शमशाबाद में नियुक्त किया गया है। ब्रह्मपुरी हत्याकांड में आरोपी अचरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य को वहां से हटाकर मदनपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बना दिया गया है। संभवत यह ऐसा इसलिए किया गया ।जिससे कि वहां की जनता में कार्यवाही की जा रही है ,का संदेश जाए। लेकिन लोगों का कहना है कि दरोगा रहा तो चौकी इंचार्ज ही यहां न सही मदनपुर में रुतबा वही, इससे क्या लाभ। खैर जो भी हो तबादले की जारी सूची में पुलिस लाइन से एसआई हेमंत कुमार को मीडिया सेल प्रभारी पद पर तैनाती मिली है ।वही पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक अवध नारायण पांडे की जोनल रिजर्व में नियुक्ति की गई। जोनल रिजर्व के उपनिरीक्षक जगभान सिंह को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया। थाना मेरापुर की उपनिरीक्षक श्रीमती ईला सिंह को थाना राजेपुर में नई नियुक्ति का आदेश दिया गया है। थाना राजेपुर की उपनिरीक्षक सुश्री रक्षा सिंह को थाना मेरापुर, थाना मऊदरवाजा के उपनिरीक्षक संजय कुमार राय की फैजबाग चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई। फैजबाग चौकी इंचार्ज दीपक कुमार भाटीको थाना मऊदरवाजा भेजा गया। थाना मेरापुर के उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा को थाना मऊदरवाजा में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर नियुक्त करते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है ।जबकि मीडिया सेल के प्रभारी एसआई रामवीर सिंह को थाना मेरापुर भेजा गया। डायल यूपी 112 के उपनिरीक्षक काशीनाथ मिश्र कोतवाली फर्रुखाबाद भेजे गए। वही उप निरीक्षक रमेश सिंह की महिला थाना,एवं उप निरीक्षक शिव प्रसाद की कोतवाली कायमगंज तथा उपनिरीक्षक अवध किशोर पांडे की थाना शमशाबाद, एसआई विजय बहादुर मौर्या को थाना कंपिल,रुवं उपनिरीक्षक महेश सिंह की कोतवाली फतेहगढ़ ,उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार की थाना कमालगंज में नियुक्ति की गई।डायल यूपी 112 के उपनिरीक्षक शिव प्रकाश की कोतवाली मोहम्मदाबाद, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की थाना जहानगंज एवं उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला की कोतवाली फर्रुखाबाद में तैनाती की गई है। इस प्रकार निरीक्षकों तथा उप निरीक्षकों के ट्रांसफर करके पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास करते हुए संभवत जन सामान्य को यही संदेश दिया है।

 

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes