कायमगंज फर्रुखाबाद 15 जून 2022
ज्ञानमार्गी शाखा के प्रवर्तक संत कबीर दास की जयंती पर साहित्यकारों ने उन्हें सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया ।विश्व बंधु परिषद की गोष्ठी में अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा ने कहा कि कबीर का साखी शबद आत्मा का संगीत है । मानव चेतना जगाने के सबीज मंत्र हैं । उन्हीं अनपढ़ सिद्ध करना उतना ही गलत है जितना कि सूरदास को जन्मांध कहना । कबीर ने वेदों के एकेश्वरवाद और मानव एकात्मवाद को पंडितों के तंग दायरों से बाहर खींच कर अपनी सधु क्कड़ी बोली में जनसाधारण तक पहुंचा दिया । आज के धार्मिक उन्माद ,सामाजिक विग्रह ,राजनीतिक स्वार्थवाद और बौद्धिक विचलन के दौर में एक अदत कबीर दास की जरूरत है ।जो सबको खरी खरी सुना सके । गीतकार पवन बाथम ने कहा कि अराजकता के उस दौर में बेखौफ होकर सच्ची बात कहने का जज्बा कबीर जैसे अक्ख़ड़ संत में ही हो सकता था । उनकी उलट वासियां ,रहस्यवाद की व्याख्या अपने ढंग से करती हैं …,
हिंसाऔर उन्माद से रहकर बेपरवाह ।
तम से घिरे समाज को खुद दिखला दी राह ।।
डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि कबीर ,रविदास ,मलूक दास ,पीपा दास ,गुरु नानक देव जैसे कालजई संतो को दलित चेतना जगाने और सामाजिक समानता का शंखनाद करने का पहला श्रेय जाता है।प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि मध्यकालीन दौर में कबीर ने पाखंड रहित समरस समाज का ताना-बाना बुना था । 19वीं सदी में स्वामी दयानंद ने व्यवस्थित और तर्क पूर्ण ढंग से सामाजिक सुधार प्रकाश का बनाया था और सत्यार्थ प्रकाश का वातावरण बनाया था । हंसा मिश्रा व अपर्णा बाथम ने कहा कि कबीर की नारी निंदा सिर्फ साधकों के लिए है। वे गृहस्थ संत थे और नारी के सम्मान को रेखांकित करते थे । गोष्ठी में जेपी दुबॆ,विवेक कश्यप ,अनुपम अनुग्रह आदि ने कबीर की शिक्षाओं को सर्व कालीन बताया ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May