गलत बयानवाज नूपुर शर्मा तथा जिंदल को गिरफ्तार करने की मांग कर सौंपा ज्ञापन

IMG 20220610 WA0032

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 जून 2022

निष्कासित बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा तथा जिंदल ने पिछले दिनों एक टीवी डिबेट पर इस्लाम धर्म के सबसे बड़े पैगंबर कहे जाने वाले मोहम्मद साहब के बारे में कोई गलत टिप्पणी कर दी थी। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने इन दोनों नेताओं को गरमाते माहौल को देखकर निष्कासित कर दिया। आज फिर एक बार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हुए पूरे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी एक अफवाह फैलाई गई ,की नूपुर तथा जिंदल प्रकरण में कुछ नया होने वाला है । इसलिए बाजार बंद रखे जाएं लेकिन इसका असर कायमगंज सहित जनपद फर्रुखाबाद के किसी भी कोने में तो दिखाई नहीं दिया। फिर भी प्रशासन ने पूरी सतर्कता दिखाते हुए एहतियातन आज शुक्रवार की नमाज को देखते हुए कायमगंज की जामा मस्जिद के पास सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल लगा दिया था। उधर आज ही इस प्रकरण में मुस्लिम समाज की ओर से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला को नमाज के बाद सौंपा जाना था । सतर्क प्रशासन ने ज्ञापन की प्रति नमाज से पहले ही प्रभारी निरीक्षक कायमगंज को भेजकर प्राप्त करा ली। ऐसा संभवतः इसलिए किया गया होगा क्योंकि जुमे की नमाज में भीड़ जमा होती है । ज्ञापन के अवसर पर यदि अधिक भीड़ पहुंच जाएगी तो शरारती तत्व कहीं उपद्रव की स्थिति पैदा न कर दें । ज्ञापन इमाम जामा मस्जिद हाफिज शाहनूर अहमद एवं अन्य लोगों की ओर से सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि इन दोनों निष्कासित पार्टी नेताओं ने डिबेट के दौरान खुलेआम हमारे रसूल पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाह अ ०वसल्लम पर जानबूझकर गलत टिप्पणी के साथ बयान दिया है। जिससे शहर व देश भर के मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसीलिए मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है। इस संबंध में बार-बार मांग किए जाने के बावजूद भी सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसलिए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा है कि नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes