मार्ग दुर्घटना में पुलिस हेड कांस्टेबल की हुई मौत – राजकीय सम्मान के साथ गंगा तट पर किया अंतिम संस्कार

Picsart 22 06 06 17 05 20 995

कायमगंज से जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान की

– पुलिस वाहन से शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम – उमड़ी भीड़ ने श्रद्धांजलि दे, की ईश्वर से दिवंगत की आत्म शांति हेतु प्रार्थना

कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 जून 2022
जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी 55 वर्षीय प्रमोद कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय ओंकार नाथ मिश्रा वर्तमान समय में नोएडा सिविल पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। अभी छ: माह पूर्व ही उन्होंने ट्रांसफर होने पर नोएडा जाकर ज्वाइन किया था ।उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बे कल 5 जून को अपने सरकारी आवास से बाइक द्वारा कहीं जाने के लिए निकले थे। जब वह प्रातः 7:00 बजे खुर्जा- बुलंदशहर के बीच पहुंचे ही थे। उसी समय अनियंत्रित गति से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन डंपर बताया जा रहा था।

Picsart 22 06 06 17 06 15 714

मृतक का फाइल फोटो

मौके पर मौजूद लोगों ने इस दुखद घटना की सूचना अरनियां थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तत्काल बुलंदशहर भिजवाया। जहां से रात 10:00 बजे उनका शव उनके पैतृक गांव चंदुइया पुलिस वाहन द्वारा लाया गया। शव आते ही उनकी पत्नी ज्योत्सना मिश्रा सहित अन्य परिवारी जनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, ईश्वर से आत्म शांति हेतु प्रार्थना की।
मृतक अपने पीछे पत्नी तथा 23 वर्षीय सबसे बड़े बेटे दीप जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई तथा दूसरे बेटे ऋषभ एवं तीसरी संतान के रूप में बेटी निकिता मिश्रा जो एमबीबीएस डिग्री की पढ़ाई तथा चौथी संतान 12वीं में पढ़ने वाले राज मिश्रा सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनकी शव यात्रा उनके पैतृक आवास से प्रारंभ होकर शमशाबाद गंगा तट ढाई घाट पहुंची। जहां बुलंदशहर से आए पुलिस बल के जवानों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ शस्त्र उल्टे कर सलामी दी। इसके बाद शोकाकुल माहौल के बीच उनके बड़े बेटे दीप मिश्रा ने अश्रुपूरित नेत्रों से चिता को मुखाग्नि दी।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes