कायमगंज से संवाददाता दानिश खान की रिपोर्ट
कायमगंज फर्रुखाबाद 2 जून 20-22
ग्राम कुबेरपुर में सलीम खान के होनहार युवा पुत्र सुबूर खान के यूपीएससी में 125 वीं रैंक आने पर उनके घर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कायमगंज द्वारा माला पहनाकर शाल उड़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया काफी देर तक हुए वार्तालाप में सुबूर खान ने अपनी सफलता की कहानी में बतलाया कि स्टूडेंट को कभी अपना मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए यदि वह फेल भी हो जाता है तो स्वयं उसको डबल हौसले से पढ़ाई करनी पड़ती है। उन्होंने बतलाया हमारे आईएएस बनने में हमारे माता पिता तथा परिवार के सभी सदस्यों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने बताया मैंने जहां भी पढ़ाई की सीपी स्कूल की हमेशा तारीफ की यहां बहुत अच्छी पढ़ाई होती है। एक बात उन्होंने और बताया एक्जाम के आठ 10 दिन पहले स्टूडेंट को वह भोजन करना चाहिए जो जो उसको पसंद है क्योंकि ऐसा करने से मन शुद्ध बना रहता है और पढ़ाई में ज्यादा मन लगता है। इस अवसर पर पिता सलीम खान चाचा नईम खान का भी माला एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया गया तथा सुबूर खान की मां को पुष्प भेंट किए गए। सभी लोगों ने खान से कहा कि आपने हमारे नगर का ही नहीं वरन संपूर्ण जिले का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है आज के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा तहसील अध्यक्ष अंकित अग्रवाल राधे युवा नगर अध्यक्ष मयंक दुबे युवा जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक महेश्वरी युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा महामंत्री महेंद्र राजपूत महामंत्री रंजीत जी हिमांशु शर्मा नईम खान नजमी खान तथा हाशिम खान एडवोकेट भी मौजूद रहे ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun