बाइक सवार लुटेरों ने छीना मोबाइल फोन

Picsart 22 06 01 19 46 58 292

ब्यूरो रिपोर्ट
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 जून 2022
दिन के उजाले में लूट की घटना को अंजाम देने से लोगों में काफी भय नजर आ रहा है । नगर से सटे गांव प्रेम नगर मजरा घसिया चिलौली निवासी रवि गुप्ता पुत्र रिपुदमन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रात लगभग 9:00 बजे के करीब देवी मंदिर जा रहा था ।उसी समय दो बाइक सवार लुटेरों ने रास्ते में उसका मोबाइल फोन छीन लिया। और मौके से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी । मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिस दरोगा ने उससे कहा कि आप इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें ।जिससे मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया जा सके। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया जा रहा है की इस रोड पर इस घटना से पूर्व भी किसी व्यक्ति का लुटेरों ने बात करते समय मोबाइल शाम के समय छीन लिया था। उस व्यक्ति ने भी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी थी लेकिन आज तक बेखौफ लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर है। बताते चलें की मछली मंडी चौराहे से लेकर नवीन मंडी स्थल तक रोज लुटेरे किसी न किसी घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं इन लुटेरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित होती नजर आ रही है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes