– समाधान दिवस में की गई शिकायत को दरोगा पर रिश्वत लेकर झूठी आख्या देने का लग रहा आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 मई 2022
वृद्ध, विकलांग तथा विधवा जैसी स्थित से मजबूर लोगों के लिए प्रदेश सरकार विशेष योजनाएं चलाकर उन्हें जीवन यापन करने का अवसर देने की घोषणाएं कर रही है। किंतु सरकार की मंशा पर उसी के तंत्र का अंग पुलिस का दरोगा रिश्वत के लालच में पानी फेर रहा है। ऐसा ही एक मामला आज उस समय सामने आया। जब न्याय के लिए दर-दर भटकती महिला तहसील परिसर के पास स्थित मुंसिफ कोर्ट के गेट पर खड़ी आंसू बहाती हुई दिखाई दी । जब उसे पूछा गया, तो पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक गरीब विधवा महिला है। उसने अपना नाम विद्या देवी पत्नी स्व० कप्तान सिंह नट निवासी नट का नगला मजरा सलेमपुर दूँदेमई कोतवाली कायमगंज बताते हुए कहा कि गांव में उसकी एक झोपड़ी पड़ी थी। झोपड़ी के पास में ही पतेल पतार घास फूस का ढेर लगा था, और इसी झोपड़ी में उसकी लगभग 80हजार रुपया कीमत की भैंस बंधी थी।

महिला का कहना था कि कुल मिलाकर भैंस ही उसकी पूंजी थी। आंखों से बह रहे आंसुओं को बार-बार पोंछती महिला ने कहा कि उसी के गांव के दबंग रामकिशोर पुत्र प्यारेलाल ने पतार तथा झोपड़ी में आग लगा दी । अग्निकांड में उसकी भैंस जलकर बहुत अधिक झुलस गई । मरणासन्न हुई भैंस की खाल जलकर शरीर से उचट गई थी। इस संबंध में जब वह शिकायत करने कोतवाली पहुंची ।तो पुलिस ने महिला के अनुसार उसकी कोई सहायता नहीं की। पुलिस से निराश महिला का कहना है कि वह अपनी पीड़ा लेकर न्याय के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गई थी। मेरा शिकायती पत्र जांच के लिए कोतवाली पुलिस को ही दे दिया गया था। जिसकी जांच करने हल्का दरोगा गांव पहुंचा। महिला का आरोप है कि उससे पहले ही घटना को अंजाम देने वाला दबंग, दरोगा से मिल चुका था। पुलिस दरोगा ने आरोपी से रिश्वत लेकर यह कहते हुए की आग वहां से निकले विद्युत केविल के तारों के फाल्ट होने से लगी थी और अपनी आख्या से आरोपी को बरी कर दिया। किंतु दरोगा की यह दलील सामान्य लोगों की भी समझ में गलत साबित हो रही है। क्योंकि आग यदि फाल्ट से लगी होती, तो पहले विद्युत तार टूट कर गिरता या फिर उसकी चिंगारी दूसरी जगह भी गिरकर आग लगा सकती थी। किंतु ऐसा नहीं था, महिला के अनुसार जब आरोपी द्वारा आग लगाई गई तो उसकी लपटें ऊपर की ओर गई। उन्हीं लपटों से विद्युत केविल के तार जले और उसके बाद तार बिखरे थे। लेकिन दरोगा जी ने तो कहानी ही उलट कर पीड़ित विधवा को न्याय दिलाने के स्थान पर और अधिक परेशान कर दिया।जिसके कारण बेचारी विधवा महिला न्याय के लिए आंसू बहाती हुई आज तक अधिकारियों की चौखट पर मत्था टेकने के लिए विवश हो रही है। यह घटना सरकार की पारदर्शी नीति के साथ ही सभी को समान अधिकार एवं न्याय दिलाने की घोषणा पर ही प्रश्न चिन्ह लगाती हुई दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug