कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2022 सरकारी अस्पताल कायमगंज में बीती रात दो प्राइवेट अस्पतालों के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के साथ ही विवाद गहराने लगा। तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया । बताया गया कि थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नसरुल्लापुर निवासी सचिन अपनी गर्भवती पत्नी अलका को आशा बहू के साथ प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज रात के लगभग 10:00 बजे लेकर पहुंचे थे। सरकारी अस्पताल में जांच के बाद महिला को रक्त की कमी के साथ ही अन्य कमियां बता कर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया । वहां जाने के लिए प्रसूता अस्पताल परिसर में ही थी।
प्राइवेट अस्पताल का कर्मचारी
बताया गया कि उसी समय उसके साथ आई आशा बहू ने कायमगंज में ही पुलिया पुल गालिब पर स्थित प्राइवेट अस्पताल अनुपम हॉस्पिटल बालों को फोन करके बुला लिया। बता दें कि अभी हाल ही में हुई छापामार कार्रवाई के दौरान कृष्णा हॉस्पिटल, परी हॉस्पिटल ,दृष्टि सहित कुछ अन्य अस्पतालों को अनियमितताओं के चलते सीज कर दिया गया। लेकिन अनुपम अस्पताल खुला रहा था। इस अस्पताल के कर्मचारी ने अस्पताल पहुंचकर प्रसूता के साथ आए उसके पति से बात करके यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि उनकी डिलीवरी पूरी तरह सुरक्षित ढंग से उसके यहां कम खर्चे पर हो जाएगी। उसी बीच वहां दूसरे अस्पताल का एक व्यक्ति पहुंचा। उसने प्रसूता को अपने यहां चलने के लिए राजी करने का प्रयास किया। इससे इन दोनों के बीच टकराव की नौबत आ गई। मामले ने तूल पकड़ लिया । गाली गलौज के साथ ही मामला मारपीट तक पहुंचने ही वाला था ,की तब तक वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इसके बाद प्रसूता अनुपम हॉस्पिटल के लिए चली गई ।लेकिन अपने को निर्दोष साबित करने के लिए साथ आई आशा बहू उस समय प्रसूता के साथ नहीं गई थी । जब इस संबंध में अनुपम हॉस्पिटल संचालक से जानकारी ली गई, तो उसने स्पष्ट रूप से किसी भी प्रसूता का अपने अस्पताल में लाकर भर्ती करने से इंकार कर दिया। उसके अनुसार उसके अस्पताल में कोई भी गर्भवती महिला प्रसव के लिए भर्ती नहीं है। बता दें कि प्राइवेट अस्पताल के अधिकांश दलाल किस्म के लोग शाम होने के बाद सरकारी अस्पताल परिसर में ही यहां आने वाले मरीजों तथा प्रसूताओं को अपने यहां ले जाने के लिए डेरा जमाए रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सक्ती होने के बाद रात के अंधेरे में प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी फोन द्वारा अपना संपर्क बनाए रहते हैं मौका पाते ही अस्पताल आकर मरीज को अपने साथ ले जाते है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct