आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का विधायक ने किया फीता काट कर उद्घाटन

Picsart 22 04 19 14 02 08 759 1

– मेले में आई महिलाओं से बात कर विधायक ने प्रसूता महिलाओं से लेबर रूम में की भेंट
कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 अप्रैल 2022
आजादी के अमृत महोत्सव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए शासन के निर्देश पर हर एक सीएचसी तथा पीएचसी आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं । आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जिसका फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि गंगवार ने उद्घाटन किया।

IMG 20220419 111932

इस अवसर पर विधायक ने पूजा ,प्रियंका ,सोनी तीनों महिलाओं की गोद भराई रस्म करते हुए मासूम बच्चे दर्पित व यश का अन्नप्राशन भी कराया। मेला उद्घाटन अवसर पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में विधायक ने कहा कि आज मेला अवसर पर तो यहां दवाइयां पर्याप्त नजर आ रही हैं। वही कोविड-19 का बार्ड भी स्थापित है । किंतु इमरजेंसी में वेङों की कमी है। ऐसी ही अन्य कमियां भी हैं। जिन्हें दूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उनके अनुसार बे कभी औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां आदि की स्थिति का जायजा लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का पता लगाने का प्रयास अवश्य करेंगी।

Picsart 22 04 20 16 56 01 219

आयोजित मेले में पर्याप्त संख्या में महिला तथा पुरुषों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।इस अवसर पर मेले में बेसिक शिक्षा विभाग काउंटर, संचारी रोग काउंटर ,डेंगू नियंत्रण काउंटर ,महिला एवं बाल विकास आजादी का अमृत काउंटर, बाल विकास पुष्टाहार काउंटर, आयुष्मान भारत का काउंटर ,उत्तर प्रदेश आयुष सोसायटी काउंटर, योग कॉमर्स कौशलम् आयुष विभाग काउंटर, होम्योपैथिक विभाग आदि ने सुविधा के लिए काउंटर लगाए। सभी प्रकार की निशुल्क जांचे दवाइयां एवं तमाम तरह की सुविधाएं आने वाले मरीजों को दी गई। क्षेत्रीय विधायक के साथ-साथ तमाम विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डॉक्टर शिव प्रकाश चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर विपिन सिंह चिकित्सा अधिकारी ,डॉक्टर अमरेश, डॉक्टर नदीम इकबाल, डॉ मधु महिला रोग विशेषज्ञ के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। वही शिक्षक वसीमुद्दीन फरीदी,मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes