आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आठ समस्याओं का कराया गया मौके पर निस्तारण

Picsart 22 04 16 15 42 27 314

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 अप्रैल 2022

विधानसभा तथा विधान परिषद चुनावों के कारण इससे पहले दिसंबर 2021 में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ था। लगभग 3 माह के बाद आज पहली बार तहसील सभागार में जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । समाधान दिवस में कुल 57 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र दिए। इनमें से 8 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के उपरांत से 49 समस्याएं संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से स्थलीय निरीक्षण करके निस्तारण करने के निर्देश देकर सौंपी गई । समाधान दिवस में आए कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव इजौर निवासी दफेदार पुत्र प्यारेलाल ने अपनी पैतृक भूमि पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत की , वहीं कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अजमतपुर मजरा कुआं खेड़ा वजीर आलम खाँ निवासी महेश चंद पुत्र मेवाराम ने न्यायालय आदेश होने के बावजूद भी दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने तथा थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला मना निवासी उदयवीर सिंह पुत्र गजाधर ने दबंगों द्वारा ही मारपीट कर उसकी निजी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत करते हुए इन सभी ने दबंगों के चंगुल से अपनी जमीन को मुक्त कराने की प्रशासन से गुहार लगाई। समाधान दिवस में पहुंच कर नगर के मोहल्ला पटवन गली निवासी राजेश कुमार कटियार ने अपने घरेलू कनेक्शन के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि तीन बार समाधान दिवस में भी शिकायत कर चुका हूं। लेकिन संबंधित विद्युत विभाग का लाइनमैन बिना सुविधा शुल्क के काम करने को ही तैयार नहीं है। आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी गौरव कुमार शुक्ला, तहसीलदार कर्मवीर सिंह तथा कुछ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । लंबे अंतराल के बाद आयोजित समाधान दिवस में आज अपेक्षा के अनुसार फरियादी दिखाई नहीं दे रहे थे ।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes