भीषण आग की चपेट में आए तीन घरों की गृहस्थी का सामान सहित हजारों रुपए नकदी जलकर हुए राख

Picsart 22 04 04 16 08 25 266

राजेपुर -फर्रुखाबाद 4 अप्रैल 2022
मौसम की तल्खी गर्म तेज हवाओं के कारण इस समय अग्नि कांड होने की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ती जा रही हैं। आज जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव शीशराम की मडैयां में भूल से किसी ने चूल्हे की आग बुझी समझ कर घूड़े के ढेर पर डाल दी थी। यहां से उठी चिंगारी पड़ोस में बसे ग्रामीण सर्वेश पुत्र छोटे लाल के झोपड़ी घुमा आवास पर जा गिरी ।चिंगारी ने सुलगते हुए शोले का रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण करते हुए सर्वेश के घर में रखे 50हजार रुपए के साथ ही वहां बंधी एक भैंस जला दी। झुलसी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अतिरिक्त उसका 5 कुंटल धान, 2 कुंटल गेहूं ,50 किलो सरसों, बर्तन कपड़े आदि गृहस्थी के सामान के साथ ही एक बाइक जलकर तबाह हो गई।
आग ने उनके पड़ोसी सूरज पुत्र छोटेलाल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी एक पंपिंग सेट 10हजार रु० नकद तथा एक कीमती भैंस जल गई। इसके अलावा सूरज का 50 किलो गेहूं ,एक कुंटल धान भी जलकर राख हो गया। अग्निकांड की चपेट में इसी गांव के निवासी रामअवतार पुत्र छोटेलाल का भी घर आ गया। इनका सभी घरेलू सामान तथा एक कुंटल धान, 2 कुंटल आलू आदि सामान जलकर राख की ढेरी में बदल गया। आकाश की ओर उठता धुंआ तथा आग की लपटें देखकर मौके पर जमा ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चालू कर पानी की बौछारें करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर बर्बाद हो चुका था। अग्नि पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। इन परिवारों के पास इस वक्त पहने हुए कपड़ों के अलावा कोई भी चीज नहीं बची है ।अग्निकांड की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेपुर तथा हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया । लेखपाल अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा था।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes