पत्नी के मायके से वापस ससुराल ना आने पर पति ने फांसी लगाकर, कर ली जीवन लीला समाप्त

Picsart 22 03 24 21 22 06 622

फर्रुखाबाद 24 मार्च 2022
जनपद के थाना मऊ दरवाजा मोहल्ला गढी हिम्मत बहादुर निवासी 22 वर्षीय अंकित श्रीवास्तव पुत्र प्रवेश कुमार आटा चक्की पर काम करने वाला कारीगर श्रमिक था ।अंकित की शादी लगभग 4 माह पहले नगर के मोहल्ला सलावत खां निवासी युवती रूबी से हुई थी।
बताया जा रहा है कि अंकित शराब पीने का आदी था। जिसके कारण उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। शराबी पति की इस आदत के कारण रूबी उससे नाराज रहती थी। इसी कारण आज सवेरे वह अपने मायके चली गई। रूवी के चले जाने के बाद अंकित ने फोन कर उससे वापस घर आने के लिए कहा। लेकिन गुस्साई पत्नी ने वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया । इस पर अंकित ने उसे फोन पर ही फांसी लगाकर जान गवा देने की धमकी भी दी। जिस समय अंकित अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। उस वक्त उसके बड़े भाई की पत्नी कोमल वही थोड़ी दूर पर घर के बरामदे में लेटी थी। वह उसकी बात सुन रही थी। कुछ ही देर में कोमल ने उठकर देखा तो बंद कमरे में साड़ी के फंदे से अंकित को झूलता हुआ पाया । कोमल की चीख-पुकार सुनकर मृतक का भाई राहुल व कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे । उन्होंने कमरे की दीवार तोड़कर झूलते हुए अंकित को नीचे उतारा । उस समय तक उसका शरीर गर्म था और हल्की हल्की सांसे चल रही थी ।ऐसी स्थिति में उसे तत्काल प्राइवेट चिकित्सक डॉक्टर हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।अस्पताल पहुंचे अंकित की जांच करने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

 

अवैध तमंचे सहित लुटेरा गिरफ्तार
कमालगंज / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2022
जनपद के थाना कमालगंज पुलिस ने ग्राम नथुआपुर निवासी एक मनचले लुटेरे को अवैध देसी 12 बोर तमंचे सहित घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए व्यक्ति ने अपना नाम रामवीर पुत्र सियाराम निवासी नथुआपुर बताया। जामा तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार यह फोन अभी कुछ दिन पहले ही रामवीर ने कमालगंज थाना क्षेत्र के ही गांव भोजपुर की निवासी रेनू पत्नी मनीष से राह चलते झपट्टा मारकर लूट लिया था। वही मोबाइल आज पुलिस हिरासत में आने के बाद लुटेरे रामवीर से बरामद हुआ।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes