विधान परिषद चुनाव के लिए प्रांशु दत्त द्विवेदी को भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार ,जबकि टिकट मिलने की आशा में मिथलेश अग्रवाल को उनके समर्थकों ने दी थी अग्रिम बधाई

फर्रुखाबाद 19 मार्च 2022
विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब विधान परिषद के लिए होने वाले एमएलसी चुनाव की चर्चाएं एक बार फिर राजनैतिक फिजा में तैरने लगी हैं। फर्रुखाबाद इटावा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में टिकट के दावेदारों की लंबी सूची हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि टिकट की उम्मीद में कायमगंज की पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने तो नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। उनके समर्थकों को पूरा विश्वास था कि इस बार मैडम को ही पार्टी विधान परिषद सदस्यता के लिए उम्मीदवार घोषित करेगी । इसी आशा में उनके समर्थक विनय अग्रवाल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अग्रिम बधाई तक दे दी थी । मिथिलेश के अलावा टिकट के दावेदारों में पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार कायमगंज की ही सरस्वती वर्मा के अतिरिक्त कन्नौज छिबरामऊ इटावा सैफई आदि स्थानों से भी कई लोगों ने पार्टी से टिकट प्राप्त करने के लिए मांग की थी । किंतु आज पार्टी के मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने प्रांशु दत्त द्विवेदी को टिकट मिलने की पुष्टि करते हुए शायद सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। प्रांशु दत्त द्विवेदी के ही निकटतम परिवारी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अभी हाल ही में दूसरी बार भाजपा के सिंबल पर फर्रुखाबाद सदर सीट से विधायक चुने गए हैं। श्री द्विवेदी को पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का कहना है कि जैसे विधानसभा में पार्टी ने परचम लहराया ठीक उसी तरह इस चुनाव में भी उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवार विजई होंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes