कायमगंज- फर्रुखाबाद 17 मार्च 2022
भारत में मनाए जाने त्योहारों में होली का त्योहार हिंदू धर्मावलंबियों के लिए सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण है। वैसे भी भारत विभिन्न समूहों संप्रदायों जातियों वर्गों तथा विभिन्न धर्मावलंबियों का देश है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता भी यही है कि यहां का हर निवासी चाहे वह किसी भी जाति वर्ग या धर्म का हो, किंतु पूरे भाई चारे के साथ सभी एक दूसरे के त्योहारों पर शामिल होकर खुशी का इजहार करते हैं । इतना ही नहीं हिंदू हो या मुसलमान सिख अथवा ईसाई सभी त्यौहार की खुशी में एक दूसरे के गले मिल अपनी रुचि तथा परंपरा के अनुसार मेहमानों को प्रसाद लंगर या फिर जुहारी के रूप में पूरी श्रद्धा से खाने योग्य पकवान भी परोसते हैं । त्यौहार की तैयारी के लिए हर परिवार का व्यक्ति बाजार उपयोग में आने वाली वस्तुएं खरीद कर लाता हैं । खरीददारी का यह क्रम होली से कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाता है, और होलिका दहन वाले दिन तक जारी रहता है। ऐसा ही इस बार भी हुआ ,लेकिन महंगाई की मार का भी असर दिखाई दिया:-
बीते एक सप्ताह से रेडीमेड वस्त्र, कपड़े की सामान्य दुकानों ,परचून दुकानों, खाद्य तेल की दुकानों, आदि पर अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या वैसे तो कुछ अधिक ही दिखाई दी । किंतु पिछली दो-तीन वर्षों से पहले तक जिस तरह होली जैसे त्यौहार पर ग्राहकों कि भीड़ दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई देती थी। वैसी ग्राहकी इस बार दिखाई नहीं दे रही थी। किंतु फिर भी चाहे गरीब हो या धनवान अपने काम चलाऊ हिसाब से खरीदारी करने के लिए बाजार में आया । अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार उसने बच्चों के लिए कपड़े गुझिया आदि पकवान बनाने के लिए खाद्य सामग्री जैसे रवा मैदा सूजी बूरा चीनी वनस्पति तेल घी मिर्च मसाला भी खरीदा। आज त्यौहार की खरीदारी का आखरी दिन है।ऐसे में वे लोग जो या तो किसी कारणवश बाजार आ नहीं सके या फिर अपने खेती किसानी या फिर अन्य छोटे-मोटे काम धंधे में व्यस्त रहे। 
वहीं मजदूर तथा प्राइवेट नौकरी करने वाले भी आज ही ज्यादातर खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। शायद इनके आज अंतिम दिन पहुंचने का कारण मिलने वाली मजदूरी अथवा छोटी मोटी पगार भी हो सकती है। खैर जो भी हो, कैसे भी सही ,जैसे भी संभव हो सका, हर परिवार ने अपने बच्चों तथा जुहारी में आने वाले मेहमानों के लिए व्यवस्था तो करने का प्रयास किया ही। अब यह बात अलग है कि खरीदारी कम मात्रा में की। जैसी उसकी सामर्थ थी। इस तरह देखा जाए, तो बीते एक दिन से आज तक बाकी दिनों की अपेक्षा आज होलिका दहन वाले दिन बाजारों में रौनक कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रही है। सबसे अधिक भीड़ रंग गुलाल अबीर तथा पिचकारी खरीदने वालों की इन वस्तुओं के बेचने वालों की दुकानों पर दिखाइए पड़ रही है। होलिका मुहूर्त के अनुसार आज ही शाम तक होलिका दहन किया जाएगा। इससे पहले मान्य परंपरा के अनुसार होली पूजन होगा। हिंदू धर्मावलंबी मानते हैं कि भक्त प्रहलाद को बचाकर खुद अपने को होली नाम की महिला भक्त ने खुद को जलाकर भस्म कर दिया था। तभी से उसी की याद में होली पर्व मनाया जाता है। ऐसी और अन्य मान्यताएं किवदंती या कहानियां इस त्यौहार से जुड़े हुए हैं, जो भी हो किंतु यह सत्य है कि होली का त्यौहार हिंदू धर्म अनुयायियों के लिए विशेष उत्सव के रूप में खुशियों से भरा तथा आपसी मिलन का त्यौहार माना जाता है । तो आइए हम आप और हमारे देश के देश सभी भाई-बहिन जो भारत मां के आंगन में निवास करते हैं । बगैर किसी भेदभाव के गले मिलकर आपसी सौहार्द्र का पैगाम देते हुए होली का त्यौहार मनाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug