झोला बदल कर टप्पेबाजों ने उड़ाए यात्री के रुपए तथा मोबाइल

Picsart 22 03 15 14 26 11 288

फर्रुखाबाद 15 मार्च 2022

वैसे तो टप्पेबाज हर सीजन में अपनी करतूतों को अंजाम देते रहते हैं। किंतु जब कोई त्यौहार निकट आता है तो लोगों का बाहर से अपने घरों पर आने का सिलसिला तेजी से शुरू हो जाता है । इसी समय टप्पेबाज कुछ अधिक सक्रिय होकर लोगों की जेबो से उनकी मेहनत की कमाई लूटना शुरू कर देते हैं। ऐसी ही करतूतों का एक मामला आज उस समय सामने आया।
जब जिला हरदोई के गांव सांड़ी घमइया निवासी राजन कुशवाहा जो दिल्ली सिंधु बॉर्डर पर एक चप्पल फैक्ट्री में काम करता है । वहां से अपने घर जाने के लिए रोडवेज बस द्वारा फर्रुखाबाद रोडवेज स्टैंड पर आज प्रातः लगभग 6:00 बजे पहुंचा था ।

Picsart 22 03 08 16 58 07 586

और यहां से वह लाल दरवाजा पहुंचकर हरदोई जाने वाली बस के इंतजार में खड़ा था। उसी समय दो टप्पेबाज वहां बाइक से पहुंचे। टप्पेबाजो ने उसे अपनी बातों में फंसा कर हरदोई जाने का बहाना कर अपनी बाइक पर बैठा लिया। टप्पे बाजो ने अपनी करतूत दिखाते हुए उसका वह झोला जिसमें 10हजार रुपया नकद तथा मोबाइल फोन रखा था, बदल दिया ,और कुछ दूर चल कर कादरी गेट पुलिस चौकी से पहले यह कहकर बाइक से नीचे उतार दिया कि आगे चेकिंग चल रही है । यहां से निकल कर फिर बैठ लेना । युवक जैसे ही बाइक से उतरा उसने झोला बदला हुआ देखा तब तक बाइक सवार टप्पे बाज वहां से दूर जा चुके थे । पीड़ित युवक पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचा। लेकिन वहां कोई भी पुलिसकर्मी सहायता के लिए मौजूद ही नहीं मिला । इस संबंध में पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि उनके संज्ञान में टप्पेबाजी का कोई प्रकरण आया ही नहीं है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes