KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला उठा, हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ एक करोड़ मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग
कायमगंज/फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं और हत्याओं को लेकर वकीलों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में कालपी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण के बाद कानपुर में की गई निर्मम हत्या के मामले ने अधिवक्ता समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। घटना को लेकर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में रोष और आक्रोश व्याप्त है।
इसी गंभीर मुद्दे को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज के माध्यम से भेजकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन प्रदेश में अधिवक्ताओं के खिलाफ लगातार हिंसक घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है। कालपी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या किए जाने से वकीलों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि कानून की पैरवी करने वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे।
एक करोड़ मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मृतक अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक और सामाजिक सहारा मिल सके।
अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की उठी पुरजोर आवाज
ज्ञापन में प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। एसोसिएशन का कहना है कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कानून और ठोस सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है। केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
ज्ञापन पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव एडवोकेट एवं महासचिव अवनीश कुमार गंगवार एडवोकेट सहित संगठन के पदाधिकारियों की ओर से हस्ताक्षर किए गए हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने और प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि अधिवक्ताओं की इस गंभीर मांग पर प्रदेश सरकार क्या कदम उठाती है। फिलहाल कायमगंज के अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन के माध्यम से साफ संदेश दिया है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान





FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में बदइंतजामी का ‘पोस्टमार्टम’! औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, गैरहाजिर मिले कर्मचारी
KAIMGANJ NEWS –डिप्टी सीएमओ डॉ. सरवर इकबाल ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी,[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शादी से इनकार पर धमकियां! दिल्ली की फैक्ट्री से अचानक लापता हुई कायमगंज की युवती, बदायूं के युवक समेत रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप
KAIMGANJ NEWS –रिश्ते का प्रस्ताव ठुकराने के बाद शुरू हुआ कथित धमकियों का सिलसिला, 30[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS साइबर ठगी के तार कायमगंज तक पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने दी दबिश!
KAIMGANJ NEWS –बैंक खातों में पहुंची थी धोखाधड़ी की रकम, जांच के सिलसिले में दो[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पटाखों के जखीरे के साथ दुकानदार गिरफ्तार
KAIMGANJ NEWS–नीलम ट्रेडिंग कंपनी पर पुलिस की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, 10 कार्टून समेत[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, देर रात तक गूंजे देशभक्ति, हास्य और श्रृंगार के स्वर
KAIMGANJ NEWS –कवियों की रचनाओं ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देकर[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मायके में मेला देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। मायके में लगने वाले मेले की खुशियां देखने निकली एक महिला[...]
Nov