KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

Picsart 26 10 24 13 59 44 497

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती
परिजनों में मची अफरा-तफरी, उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताई हालत स्थिर
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कस्बे के मोहल्ला कलाखेल में मच्छर भगाने वाला लोशन पीने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। इलाज के बाद युवक की हालत स्थिर बताई गई है और वह खतरे से बाहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कलाखेल निवासी दिलीप सिंह के पुत्र ऐश्वर्य गंगवार ने किसी कारणवश मच्छर भगाने वाला लोशन पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन बिना देर किए उसे कायमगंज सीएचसी ले गए। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने उसका उपचार किया। चिकित्सकीय देखरेख के बाद युवक की स्थिति में सुधार बताया गया।
लोशन पीने की वजह बनी पहेली
युवक ने आखिर किन परिस्थितियों में मच्छर भगाने वाला लोशन पिया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पिता दिलीप सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य भी घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। घटना को लेकर मोहल्ले में चर्चा बनी हुई है।
फिलहाल उपचार के बाद युवक की हालत स्थिर होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। लोशन पीने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news किसानों के हक की हुंकार! फर्रुखाबाद में गरजी भाकियू टिकैत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

Farrukhabad news –गन्ने के दाम बढ़ाने से लेकर एसआईआर रद्द करने तक उठीं आवाजें, राष्ट्रपति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी चुनाव में मतदान की हलचल तेज, शिक्षकों ने उठाई हक और अधिकार की आवाज, सुरक्षा के कड़े पहरे में पड़ रहे वोट

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी, सुबह दस[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव की वोटिंग शुरू, 11 केंद्रों के 30 बूथों पर कड़ा पहरा

Farrukhabad news–11 केंद्रों के 30 बूथों पर वोटिंग जारी, डीएम-एसपी ने संभाली निगरानी; शाम चार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, हास्य-व्यंग्य और वीर रस ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS –सीपी गेस्ट हाउस में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां, कवियों की रचनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का अंत

Farrukhabad news–लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, संजीवनी प्रसंग और राम-रावण संग्राम के मंचन ने बांधा समां, आतिशबाजी से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Lucknow Uttar Pradesh news यूपी में गुजरात मॉडल की आहट! भाजपा के 100 से 125 विधायकों के टिकट पर लटक सकती है तलवार

Lucknow Uttar Pradesh news –सत्ता में वापसी के लिए बड़े बदलाव की तैयारी? खराब रिपोर्ट,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes