KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

Picsart 26 10 01 17 35 48 498

KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी से ग्रामीण बेहाल
कायमगंज। तहसील कायमगंज क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली में तालाब और नालियों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में तालाब का पानी और नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Picsart 26 10 01 17 34 55 130
पानी में से निकलता ई रिक्शा

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कायमगंज को सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर तत्काल समाधान की मांग की है।
एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित तालाब के भर जाने से आसपास की नालियां जाम हो जाती हैं। पानी की निकासी का उचित इंतजाम न होने के कारण सड़क पर गहरा पानी भर जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते आसपास गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कूड़ा-कचरा एकत्र करने और उसके निस्तारण की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। लोग तालाब, नालियों और खुले स्थानों पर कूड़ा फेंक देते हैं। इसके चलते नालियां पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं और तालाब में भी गंदगी जमा हो रही है। गंदगी और जलभराव के कारण गांव में दुर्गंध का माहौल बना रहता है।

Picsart 26 10 01 17 34 02 192
जल भराव के बीच स्कूटी निकलते लोग

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद समस्त ग्रामवासियों ने एसडीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीण अनिल कुमार A Singh सुशांत कुमार योगेश कुमार Vikrant Gangwar Vaibhav Patel नीलम चंद शैलेष अंकित कुमार प्रमोद कुमार सत्यभान कुमार आलोक गंगवार आशीष गंगवार Rajesh ने गांव में उचित नाली निर्माण, तालाब की सफाई, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था तथा जाम नालियों की सफाई व मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही गांव में कूड़ा-कचरा एकत्र करने और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था लागू कराने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जलनिकासी और सफाई की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]