KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
पितृपक्ष की पावन बेला में कस्बे की सड़कों पर भक्ति और भारतीय लोक-संस्कृति के अनूठे रंग बिखर रहे हैं। नगर के बहुचर्चित व पारंपरिक सांझी महोत्सव के चौथे दिन उस वक्त उत्सव का मिजाज चरम पर पहुंच गया, जब ‘बाबा हंसगिरी सांझी कमेटी’ के तत्वावधान में निकाली गईं झांकियों ने पूरे शहर को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। डीजे की थाप पर थिरकते श्रद्धालु, भजनों की गूंज और अखाड़े की तर्ज पर आगे बढ़ता कारवां जैसे ही नगर के प्रमुख बाजारों में दाखिल हुआ, समूचा इलाका श्रद्धा के रंग में रंग गया।
फिल्म ‘हनुमान’ के दृश्य ने बांधा समां, पलकें झपकाना भूले दर्शक
इस बार के आयोजन में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रूपहले पर्दे की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान’ के प्रसंगों पर गढ़ी गई विशेष झांकी रही। आधुनिक तकनीक, सजीव अभिनय और भव्य साज-सज्जा के साथ जब यह झांकी सड़कों से गुजरी, तो हर कोई ठिठक कर रह गया। पवनपुत्र की महिमा और पराक्रम को जीवंत करती इस प्रस्तुति को निहारने के लिए छतों से लेकर चौराहों तक भारी हुजूम उमड़ पड़ा। युवाओं और बच्चों में इस झांकी को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने की होड़ लगी रही।
अलौकिक झांकियों से गुलजार हुआ नगर, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
समारोह के दौरान कुल तीन दिव्य और भव्य झांकियों का संचलन किया गया। इनमें पूज्य बाबा हंसगिरि के तपोनिष्ठ स्वरूप के साथ-साथ देवों के देव महादेव और माता पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह धार्मिक यात्रा शिवाला मंदिर के प्रांगण से पूरे लवाजमे के साथ प्रारंभ हुई। इसके उपरांत गंगा दरवाजा, लोकमन चौराहा, मुख्य तिराहा, लोहाई बाजार और ऐतिहासिक श्यामा गेट होते हुए शोभायात्रा का समापन बजरिया में हुआ। रास्ते भर स्थानीय दुकानदारों व धर्मप्रेमियों ने आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर झांकियों का आत्मीय स्वागत किया।
परंपरा के संरक्षण का संकल्प
कमेटी के प्रभारियों ने बताया कि पितृपक्ष के दिनों में आयोजित होने वाला यह सांझी मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत है। धार्मिक झांकियों का मुख्य उद्देश्य नई पौध को सनातन संस्कृति और महान प्रसंगों से सीधे तौर पर जोड़ना है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
महोत्सव के गरिमामयी और शांतिपूर्ण संचालन के लिए ‘बाबा हंसगिरी सांझी कमेटी’ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। सर्वसम्मति से कमल कांत कौशल को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। वहीं, हस्सू, शितराम कौशल और प्रतीकराज कौशल को उपाध्यक्ष चुनकर व्यवस्थाओं की कमान सौंपी गई।
आर्थिक प्रबंधन व खजाने की देखरेख की जिम्मेदारी सौरभ एवं गोविंद रस्तोगी को बतौर कोषाध्यक्ष दी गई है। संगठन को गति देने के लिए रवी कौशल, गौरव कौशल तथा चंचल कौशल को महामंत्री मनोनीत किया गया। कमेटी में शामिल अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटकर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया गया। देर रात तक बजरिया में श्रद्धालुओं के जुटने और दर्शन का सिलसिला अनवरत जारी रहा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इबादतगाह के सामने ‘नरक’ का मंजर: घसिया चिलौली में कूड़े का पहाड़, सांसों पर पहरा!
KAIMGANJ NEWS –स्वच्छ भारत अभियान को जिम्मेदारों ने लगाया पलीता, शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अलौकिक छटा: 264 वर्ष पुरानी सांझी परंपरा में गूंजे ‘हर-हर महादेव’, शिव-पार्वती और मारुति नंदन के सजीव स्वरूपों ने लूटी महफिल
KAIMGANJ NEWS- शीतल सांझी मंडल बजरिया की मनमोहक झांकियों पर बरसे फूल, जयकारों से गूंजीं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत
KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!
KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां
KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]
Sep