KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत

Picsart 26 09 29 22 40 40 490

KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
कायमगंज। नगर से सटे ग्राम पितौरा में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जर्जर दो मंजिला मकान का लेंटर तोड़ते समय अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। लेंटर के मलबे की चपेट में आकर वहां काम कर रहे तीन श्रमिक दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और बिना देर किए मलबा हटाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक मकान के बाहरी हिस्से में होने के कारण बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
बारिश ने पहले ही कमजोर कर दिया था मकान
ग्राम पितौरा निवासी बच्चू खां का दो मंजिला पक्का मकान पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान की दीवारों और छत की हालत कमजोर हो चुकी थी। जर्जर भवन को देखते हुए उसके किसी भी समय गिरने की आशंका बनी हुई थी। इसी वजह से मकान मालिक की ओर से भवन के क्षतिग्रस्त हिस्से को गिराने का काम कराया जा रहा था।
मंगलवार शाम करीब छह बजे दूसरी मंजिल के लेंटर को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत का हिस्सा अपनी पकड़ छोड़ बैठा और तेज आवाज के साथ मलबे समेत नीचे जा गिरा।
लेंटर गिरते ही मलबे में दब गए तीन युवक
बताया गया कि मकान की दूसरी मंजिल पर असलम का 20 वर्षीय बेटा मोनिश, इस्लाम का 19 वर्षीय बेटा बाबू और मोहम्मद दराज का 17 वर्षीय बेटा अयूब लेंटर तोड़ने में लगे थे। काम के दौरान उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पल बाद जर्जर छत कहर बनकर टूट पड़ेगी।
अचानक लेंटर का हिस्सा गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर चलाया रेस्क्यू
हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। किसी तरह मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे युवकों को तलाशा गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान मोनिश और बाबू गंभीर रूप से घायल मिले, जबकि अयूब मकान के बाहरी हिस्से में होने के कारण अपेक्षाकृत सुरक्षित रहा।
मलबे से युवकों को बाहर निकालने के बाद परिजन उन्हें लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों घायल युवकों का उपचार शुरू किया।
मकान मालिक का बेटा भी बाल-बाल बचा
हादसे के वक्त मकान मालिक बच्चू खां का बेटा जीशान भी मौके पर मौजूद था। लेंटर का हिस्सा अचानक गिरने से वह भी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर दहशत का माहौल बना रहा।
जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान हुए हादसे ने एक बार फिर कमजोर भवनों में काम करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे युवकों को बाहर निकाल लिया, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत

KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!

KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां

KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आवारा सांड का कहर, बाइक सवार किसान को उठाकर पटका

KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नबाब बंगशों के दौर से तंबाकू नगरी तक : 300 वर्षों में ऐसा बदला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS -कायम खां के नाम पर बसा नगर, व्यापार और प्रशासन का बना प्रमुख[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes