KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!

Picsart 26 09 29 17 37 16 420 1

KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत के साए में कटी रातें —

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)

नगर पालिका के कथित विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब मोहल्ला बजरिया बेगराज की जमीन अचानक पाताल की ओर धंसने लगी। मूसलाधार बारिश के थपेड़े अभी थमे भी नहीं थे कि गली के बीचों-बीच सड़क भरभराकर नीचे बैठ गई। जब पालिका की कुदालें चलीं और छह फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया—वर्षों पुरानी ब्रिटिश कालीन चीनी मिट्टी की मुख्य पाइपलाइन चार जगहों से छलनी पड़ी थी, जिससे बहता पानी आसपास की नींव को खोखला कर रहा था। सड़क और नालियों के अचानक जमींदोज होने से इलाके के चार परिवारों की सांसें अटक गई हैं। गोपाल गुप्ता, प्रकाश जौहरी, रफीक टेलर और रहमान के पक्के मकानों की नींव के ठीक नीचे जमीन खिसकने से दरारें आने की आशंका गहरा गई है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर वक्त रहते रिसाव पर काबू नहीं पाया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा इन आशियानों को मलबे के ढेर में तब्दील कर सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गली में आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया है। इलाकाई बाशिंदों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि पिछले कई हफ्तों से घरों की टोंटियों से बदबूदार और मटमैला पानी टपक रहा था। नगर पालिका के दफ्तर में बार-बार गुहार लगाई गई, मगर कुंभकर्णी नींद में सोए हुक्मरानों ने इसे अनसुना कर दिया। नतीजा यह हुआ कि तीन दिन की लगातार बारिश ने जमीन के भीतर चल रहे इस रिसाव को विस्फोटक बना दिया। नालियां टूटकर नासूर बन गईं और देखते ही देखते पूरी सड़क धंस गई। गली बंद होने और स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश के बाद मंगलवार को पालिका प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में कर्मचारियों की फौज बुलवाकर खुदाई शुरू कराई गई। छह फीट नीचे पानी के तेज बहाव और टूटे हुए पाइपों को देखकर कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल युद्धस्तर पर पाइपलाइन की मरम्मत और सड़क की भराई का काम जारी है, मगर दहशतजदा मोहल्लेवासियों की आंखें अब भी मकानों की दीवारों पर टिकी हैं कि कहीं कोई नई दरार न उभर आए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]