KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों ने कोतवाली में दी तहरीर, बोले—मना करने पर झगड़े को उतारू होते हैं दबंग, कार्रवाई की मांग
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
गांव में स्कूल जाने वाली सड़क पर कथित अतिक्रमण और सड़क किनारे जानवर बांधे जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। रास्ता संकरा होने के कारण बच्चों को निकलने में परेशानी होती है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम नगला गढ़ी मजरा बराबिकु, थाना कायमगंज क्षेत्र में चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल जाने के लिए सड़क बनी हुई है।
आरोप है कि इसी सड़क के किनारे कुछ लोगों द्वारा अपने जानवर बांधे जाते हैं और रास्ते पर कब्जा कर लिया जाता है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और राहगीरों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित लोगों से सड़क खाली रखने और जानवर न बांधने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर संबंधित लोग विवाद और झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति भी बन रही है।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर मौके की जांच कराने तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो रास्ते की समस्या और गंभीर हो सकती है।
ग्रामीणों ने पुलिस से सड़क पर जानवर बांधने और रास्ते में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्कूल जाने वाली सड़क पर कब्जे का खेल! जानवर बांधकर रास्ता किया संकरा, बच्चों की राह में खड़ी मुसीबत
KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों ने कोतवाली में दी तहरीर, बोले—मना करने पर झगड़े को उतारू होते[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news होमगार्ड जवानों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रक्तदान कर बचाएंगे जरूरतमंदों की जान
Farrukhabad news फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों को साइबर अपराध से बचाव की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सीएमओ के औचक छापे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, कटेगा वेतन, थमाया नोटिस
Farrukhabad news पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, खुली व्यवस्था की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस या सिर्फ कागजी कोरम? 159 फरियादियों में से महज 6 को मिला न्याय, बाकी को फिर थमाई गई तारीख
KAIMGANJ NEWS –बेटी बेचने का सनसनीखेज आरोप, फर्जी आख्या का खेल और दबंगई के आगे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news अंधविश्वास का खूनी खेल: चचेरे भाइयों ने लगाया ‘टोना-टोटका’ का आरोप, घर में घुसकर लाठी-सरिया से फोड़े सिर
Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद): विज्ञान के इस आधुनिक युग में भी अंधविश्वास का भूत लोगों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्राम पंचायतों के विकास पर ब्रेक, अटकी योजनाएं और भुगतान ने बढ़ाई प्रधानों की चिंता
KAIMGANJ NEWS –नई योजनाओं को मंजूरी नहीं, पुराने कामों का भुगतान भी लटका—समाधान दिवस में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीआरडी जवान की बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर जा गिरे जवान
KAIMGANJ NEWS –ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, टक्कर मारकर ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत फरार—साथी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर झपटा सियार, बचाने पहुंचे 13 वर्षीय नाती को भी बनाया निशाना
KAIMGANJ NEWS -एक ही इलाके में तीन लोगों पर हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण तो[...]
Sep