KAIMGANJ NEWS खेतों में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर झपटा सियार, बचाने पहुंचे 13 वर्षीय नाती को भी बनाया निशाना

Picsart 26 09 05 07 35 09 612

KAIMGANJ NEWS -एक ही इलाके में तीन लोगों पर हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण तो भाग निकला जंगली जानवर—अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में शनिवार देर शाम सियार के हमले से तीन लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीण अब सियार के आतंक को लेकर सहमे हुए हैं। घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के साथ एआरबी वैक्सीन लगाई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार गांव मामपुर निवासी 74 वर्षीय रामनिवास पाल गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेतों में बकरियां चरा रहे थे। देर शाम जब वह बकरियों को लेकर वापस घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक सियार ने उन पर हमला बोल दिया। सियार ने रामनिवास को शरीर के कई हिस्सों में काटकर घायल कर दिया।
रामनिवास के अनुसार सियार के अचानक हमले से वह घबरा गए और चीख-पुकार मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर उनका 13 वर्षीय नाती शुभ कुमार मौके पर उन्हें बचाने के लिए पहुंचा। बताया गया कि सियार ने शुभ कुमार को भी नहीं छोड़ा और उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख सियार वहां से भाग निकला।
ग्रामीणों के मुताबिक इसके बाद इसी सियार ने पड़ोसी गांव भाटासा निवासी प्रमोद कुमार को भी अपना निशाना बना लिया। बताया गया कि प्रमोद कुमार खेतों की ओर गए थे, तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें भी काटकर घायल कर दिया।
एक ही क्षेत्र में लगातार तीन लोगों पर सियार के हमले की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जाने वाले लोग विशेष रूप से सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सियार के हमले से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
उधर घायल रामनिवास पाल और उनके नाती शुभ कुमार को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। वहीं प्रमोद कुमार को भी परिजन अस्पताल ले आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का उपचार किया तथा आवश्यकतानुसार एआरबी (एंटी रेबीज) वैक्सीन लगाई गई। मरहम-पट्टी और प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सीएचसी कायमगंज के अधीक्षक डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि सियार के हमले में घायल तीनों लोगों का उपचार किया गया है। सभी को एआरबी वैक्सीन लगाई गई और उपचार के बाद उनकी हालत ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
लगातार तीन लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सियार को पकड़ने की मांग की है, ताकि खेतों की ओर जाने वाले लोगों को किसी और हमले का सामना न करना पड़े।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सीएमओ के औचक छापे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, कटेगा वेतन, थमाया नोटिस

Farrukhabad news पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, खुली व्यवस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस या सिर्फ कागजी कोरम? 159 फरियादियों में से महज 6 को मिला न्याय, बाकी को फिर थमाई गई तारीख

KAIMGANJ NEWS –बेटी बेचने का सनसनीखेज आरोप, फर्जी आख्या का खेल और दबंगई के आगे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news अंधविश्वास का खूनी खेल: चचेरे भाइयों ने लगाया ‘टोना-टोटका’ का आरोप, घर में घुसकर लाठी-सरिया से फोड़े सिर

Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद): विज्ञान के इस आधुनिक युग में भी अंधविश्वास का भूत लोगों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्राम पंचायतों के विकास पर ब्रेक, अटकी योजनाएं और भुगतान ने बढ़ाई प्रधानों की चिंता

KAIMGANJ NEWS –नई योजनाओं को मंजूरी नहीं, पुराने कामों का भुगतान भी लटका—समाधान दिवस में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीआरडी जवान की बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर जा गिरे जवान

KAIMGANJ NEWS –ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, टक्कर मारकर ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत फरार—साथी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेतों में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर झपटा सियार, बचाने पहुंचे 13 वर्षीय नाती को भी बनाया निशाना

KAIMGANJ NEWS -एक ही इलाके में तीन लोगों पर हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण तो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ कायमगंज, जयकारों से गूंजा नगर

KAIMGANJ NEWS -श्याम गेट की दीपक शुक्ला बगीची में हुआ भव्य आयोजन, मंदिरों में उमड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सल्फास खाने से युवक की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप—गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में शुक्रवार को उस[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes