KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीआरडी जवान की बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर जा गिरे जवान

Picsart 26 09 05 07 44 46 803

KAIMGANJ NEWS –ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, टक्कर मारकर ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत फरार—साथी जवान व परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

कायमगंज, फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की बाइक में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पीआरडी जवान सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से रिक्शा समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव खलवारा निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार पीआरडी जवान हैं। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी अलीगंज मार्ग पर स्थित ब्राहिमपुर बॉर्डर पर लगी हुई थी। विनोद कुमार बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह अचरा मार्ग पर लुधइया चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

IMG 20260810 WA01032 1

अचानक हुई टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और विनोद कुमार सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाला ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पीआरडी जवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

उधर, ड्यूटी के दौरान साथी जवान के सड़क हादसे में घायल होने की खबर मिलते ही ब्लॉक कमांडर रमाकांत, अमित कुमार सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। घायल के परिजन भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे और विनोद कुमार का हाल जाना।

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

इधर, हादसे के बाद फरार हुए ई-रिक्शा चालक की तलाश को लेकर पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान के साथ हुए हादसे से साथी जवानों में भी चिंता का माहौल रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes