KAIMGANJ NEWS जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ कायमगंज, जयकारों से गूंजा नगर

Picsart 26 09 04 21 26 26 963

KAIMGANJ NEWS -श्याम गेट की दीपक शुक्ला बगीची में हुआ भव्य आयोजन, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; जगह-जगह सजे भंडारे
कायमगंज, फर्रुखाबाद। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कायमगंज नगर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। नगर के श्याम गेट स्थित दीपक शुक्ला की बगीची में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। देर शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।

Picsart 26 09 04 21 27 51 243
दीपक शुक्ला की बगीची में आयोजित पूजा-अर्चना में दीपक शुक्ला एवं उनके परिवार के अलावा प्रेम, अमित गुप्ता, संजीव, मुकेश गिरी, संजय शाह अग्रवाल, अनिल मिश्रा, बब्बन शुक्ला, दिलीप शुक्ला, आदेश अग्नि सहित तमाम श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उधर जन्माष्टमी को लेकर कायमगंज नगर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। शाम होते ही मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Picsart 26 09 04 21 29 17 512
जन्माष्टमी की रात जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे श्रद्धा और उल्लास का रंग भी गहराता गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। जन्मोत्सव के समय श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया।
जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और आयोजकों की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। धार्मिक आयोजनों के चलते पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
‘जय श्रीकृष्ण’, ‘नंद के घर आनंद भयो’ और ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से कायमगंज का माहौल देर रात तक गूंजता रहा। जन्माष्टमी के पर्व ने नगर को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के रंग में रंग दिया। मंदिरों की सजावट और श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा नगर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]