Farrukhabad news गंगा का कहर! जटपुरा कैलिहाई में कटान से आधा दर्जन परिवारों पर मंडराया उजड़ने का खतरा

Picsart 26 08 11 07 54 37 495

Farrukhabad news कच्चे मकान-झोपड़ियां नदी में समाईं, रास्ते बंद; पिछले साल का मुआवजा भी अटका, ग्रामीण बोले—अब तो बचा लो साहब
शमशाबाद, फर्रुखाबाद।
गंगा की विनाशकारी बाढ़ के बाद अब कटान ने जटपुरा कैलिहाई के ग्रामीणों की सांसें अटका दी हैं। ग्राम पंचायत शरीफपुर छिछनी के मजरा जटपुरा कैलिहाई में नदी का तेज बहाव लगातार जमीन को निगल रहा है। कटान की जद में आए मकानों और झोपड़ियों के चलते आधा दर्जन से अधिक परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को दिन में भी घर छोड़ने की चिंता सता रही है और रात आंखों में कट रही है।

Picsart 26 08 11 07 55 15 231
ग्रामीणों के मुताबिक गंगा के बढ़े जलस्तर के बाद शुरू हुआ कटान अब तेजी से रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रहा है। कई कच्चे मकान और झोपड़ियां नदी की धार में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों में रघुवीर यादव, अभिनंदन, रक्षपाल तुकमान, राजवीर, संजय, मंजेश, मोहित, मनसुख राम, रईस, रजनीश, सुनील, राजीव और संजीव आदि शामिल हैं।
पिछले साल भी उजड़े थे आशियाने, इस बार फिर वही डर
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी बाढ़ के दौरान उनके पक्के मकान गंगा की कटान की भेंट चढ़ गए थे। उस समय प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन प्रभावित परिवारों का आरोप है कि आज तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी। अब दोबारा कटान शुरू होने से ग्रामीणों के सामने घर, जमीन और भविष्य—तीनों बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
चारों तरफ पानी, रास्ते बंद; पीने के पानी का भी संकट
कटान बढ़ने के साथ गांव में आवागमन की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। चारों ओर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों के निकलने के रास्ते तक प्रभावित हो गए हैं। पीने के पानी को लेकर भी परेशानी बढ़ रही है। झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों का कहना है कि यदि कटान इसी रफ्तार से जारी रहा तो सिर छिपाने की जगह भी नहीं बचेगी।
ग्रामीणों की गुहार—कटान रोकिए, नहीं तो नदी में समा जाएंगे आशियाने
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कटान प्रभावित क्षेत्र में तत्काल टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाए। तटबंध की सुरक्षा के लिए बोल्डर पिचिंग कर कटान रोकने के इंतजाम किए जाएं तथा खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।
ग्रामीणों ने पिछले वर्ष कटे मकानों के मुआवजे की भी जांच कराकर लंबित सहायता राशि जल्द दिलाने की मांग उठाई है।
प्रशासन का दावा—टीम कर रही सर्वे, नुकसान का बनेगा आकलन
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार राजस्व और सिंचाई विभाग की टीम स्थिति का जायजा ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

रिपोर्ट महेश वर्मा शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes