KAIMGANJ NEWS चार साल से बीमारी से जूझ रहे उमेश ने ट्रेन की चपेट में आकर गंवाई जान

IMG 20260810 185142

KAIMGANJ NEWS घर से अचानक लापता हुए थे, नरैनामऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी 34 वर्षीय उमेश चंद्र यादव की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह पिछले करीब चार वर्षों से बीमारी से ग्रसित थे और परिजन उनकी लगातार निगरानी करते थे। सोमवार देर शाम वह अचानक घर से निकल गए और कुछ ही देर बाद नरैनामऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सोतेपुर निवासी उमेश चंद्र यादव पुत्र मातादीन यादव पिछले चार वर्षों से बीमारी से परेशान थे। पत्नी शशि यादव ने बताया कि उनका इलाज आगरा और कानपुर में चल रहा था। बीमारी के चलते परिजन उन्हें निगरानी में रखते थे। सोमवार देर शाम किसी समय वह बिना बताए घर से निकल गए। परिजनों को जब उनके घर पर न होने की जानकारी हुई तो उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन इसी बीच नरैनामऊ रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास उनके ट्रेन की चपेट में आने की खबर मिली।
बताया गया कि उमेश चंद्र कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के एसआई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया गया।
उमेश चंद्र की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शशि यादव समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के मुताबिक उमेश के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
परिजनों का कहना है कि उमेश की बीमारी का इलाज लंबे समय से चल रहा था और उनकी देखरेख में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही थी। देर शाम वह किस समय और कैसे घर से निकल गए, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। कुछ ही समय बाद ट्रेन हादसे में उनकी मौत की खबर ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes