KAIMGANJ NEWS मजार के पास मौत का सामान! सड़क किनारे खुले में फेंकी मिली एक्सपायरी दवाइयां, मासूमों और बेजुबानों की जिंदगी से खिलवाड़

IMG 20260810 WA01761

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। मेहंदिया वाली मजार के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर खुले में बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाइयां फेंके जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिस जगह पर ये दवाइयां पड़ी मिलीं, वहां अक्सर छोटे-छोटे बच्चे और राहगीरों के साथ ही आवारा पशुओं का भी आवागमन रहता है। ऐसे में खुले में पड़ी एक्सपायरी दवाइयां कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक एक्सपायरी हो चुकी दवाइयों को खुले में फेंकने के बजाय नियमानुसार सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना चाहिए, लेकिन यहां जिस तरह सड़क किनारे दवाइयों को लावारिस हालत में फेंका गया है, उससे जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दवाइयों के पैकेट देखकर बच्चे उन्हें सामान्य दवा समझकर उठा सकते हैं, वहीं जानवर भी इन्हें मुंह में ले सकते हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि यह स्थान लोगों की आवाजाही वाला क्षेत्र है। आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते इन दवाइयों को यहां से नहीं हटाया गया तो किसी बच्चे या पशु के इनके संपर्क में आने का खतरा बना रहेगा। लोगों ने आशंका जताई कि यदि किसी मासूम ने अनजाने में एक्सपायरी दवा का सेवन कर लिया तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती है और मामला गंभीर रूप ले सकता है।
लोगों ने उठाए सवाल—आखिर खुले में किसने फेंकी दवाइयां?
सड़क किनारे एक्सपायरी दवाइयों का ढेर मिलने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर ये दवाइयां कहां से आईं और इन्हें खुले में फेंकने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या संबंधित दवाइयों को नष्ट करने की कोई निर्धारित प्रक्रिया नहीं है? यदि प्रक्रिया है तो उसका पालन क्यों नहीं किया गया?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक्सपायरी दवाइयों को तत्काल वहां से हटाकर सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चों और जानवरों को किसी संभावित खतरे से बचाया जा सके।
लोगों की मांग है कि इस मामले में यह भी पता लगाया जाए कि एक्सपायरी दवाइयां खुले में किसने और किस उद्देश्य से फेंकीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह संवेदनशील स्थानों पर एक्सपायरी दवाइयां फेंकने की पुनरावृत्ति न हो।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes