KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

Picsart 26 08 10 09 42 22 756

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता, कायमगंज स्टेशन पर नींद में उतर गए; ट्रेन चलने के बाद पीछे-पीछे दौड़ते समय हुआ हादसा
कायमगंज, फर्रुखाबाद। गोमती नगर एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ लखनऊ ऐशबाग जा रहे 73 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के थाना व कोतवाली क्षेत्र निवासी रामदास गुप्ता (73) पुत्र बिहारी लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ जयपुर से लखनऊ ऐशबाग जाने के लिए गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार थे। देर रात ट्रेन के कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान परिवार के लोग ट्रेन में सो रहे थे। इसी दौरान रामदास किसी तरह ट्रेन से नीचे उतर गए।
बताया गया कि ट्रेन के चलने के बाद रामदास उसे पकड़ने के प्रयास में ट्रेन के पीछे-पीछे दौड़ने लगे। इसी दौरान पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह करीब 5:30 बजे फर्रुखाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
जीआरपी के सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी फर्रुखाबाद के आसपास पहुंचने पर हुई। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद हादसे की जानकारी सामने आई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्टेशन मास्टर रामचंद्र प्रसाद एवं शोभित मिश्र ने भी घटना की सूचना जीआरपी को दिए जाने की पुष्टि की। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन से लेकर पितौरा क्रॉसिंग तक लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes