Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर कड़ी निगरानी के निर्देश
फर्रुखाबाद।
जनपद में बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने भी रहमानी इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा टीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत शिविर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएमओ ने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवा वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। सर्दी, जुकाम, बुखार, दस्त, त्वचा रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराया गया। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए गए।
बाढ़ के बाद फैलने वाले जलजनित एवं संक्रामक रोगों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राहत शिविर में विशेष चिकित्सा व्यवस्था लागू कर दी है। सीएमओ के निर्देश पर एक महिला चिकित्सक, एक शिशु रोग विशेषज्ञ, एक वरिष्ठ फिजीशियन तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं से लैस एम्बुलेंस की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा टीम को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार शिविर में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। यदि किसी भी व्यक्ति में संक्रामक रोग के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल उपचार शुरू करते हुए आवश्यक नियंत्रणात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि संक्रमण फैलने से पहले ही उसे रोका जा सके।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और राहत शिविर में रहने वाले लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस चौबीसों घंटे तैयार हैं।
स्वास्थ्य विभाग की इस सक्रियता से राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा राहत शिविर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep