KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित

IMG 20260612 WA0278

KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ
कायमगंज। कस्बा रायपुर खास स्थित हजरत मेहराब शाह वलीह की दरगाह पर आयोजित दो दिवसीय उर्स मुबारक श्रद्धा, अकीदत और सूफियाना रंग में डूबकर सम्पन्न हो गया। उर्स के दौरान आयोजित कव्वाली के जवाबी मुकाबले में मशहूर कव्वालों ने अपने कलामों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक अकीदतमंद झूमते रहे। दरगाह पर पहुंचे हजारों जायरीन ने मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

हर वर्ष 10 और 11 जून को आयोजित होने वाला यह उर्स क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। उर्स की शुरुआत 10 जून को तिलावत-ए-कुरआन और तकरीर के साथ हुई। वहीं 11 जून की रात आयोजित भव्य कव्वाली मुकाबले ने पूरे माहौल को सूफियाना रंग में रंग दिया।
कव्वाल शबनम वारसी (बरेली) और शुमायल साबरी बच्चा पार्टी (अलीगढ़-शमशाबाद) ने अपने शानदार कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अकीदतमंदों की फरमाइश पर एक से बढ़कर एक सूफियाना नगमे और मनकबतें पेश की गईं। कव्वाली के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और “वाह-वाह” की गूंज से पूरा पंडाल गूंज उठा।
उर्स के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली सीना उर्फ अन्ने खान का कमेटी की ओर से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अन्ने खान ने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब सदियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती आई है। हमें इस विरासत को हर हाल में सुरक्षित रखना चाहिए।

उन्होंने दरगाह पर हाजिरी लगाकर कहा कि “अल्लाह तआला हम सब पर अपना करम और रहमत बनाए रखे तथा बुजुर्गों के सदके हमें नेक रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमाए।”
अन्ने खान ने कहा कि लोगों की मोहब्बत, दुआएं और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इंसान की असली दौलत धन नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बनाई गई इज्जत और मोहब्बत होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और समाज में मोहब्बत, अदब और भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे।

उर्स की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में ज़ैन खान, आमिर खान, बैहरोज़ खान, रिज़वान, उसैद खान, दानिश, अदनान सहित कव्वाली कमेटी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल पूरी रात तैनात रहा।
इस अवसर पर नाजिम उर्फ मामा, हाजी अरशद, इकबाल, मोहम्मद तारिक, मनोज मिश्रा, हिलाल खान, जमशेद, उमर, दिलीप चौधरी, मोहन जाटव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं अकीदतमंद मौजूद रहे।
“सूफियाना कलामों से महका रायपुर खास, मेहराब शाह वलीह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; अन्ने खान बोले— मोहब्बत और भाईचारा ही समाज की असली ताकत।”

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी

KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क

KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे

KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं

KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes