Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

IMG 20260608 WA0180

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया संज्ञान
🔴 पुलिस-व्यापार मंडल समन्वय बैठक में उठी सुरक्षा, उत्पीड़न और सीसीटीवी कैमरों की मांग
Writing
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित पुलिस-व्यापारी संवाद बैठक में कानपुर जोन की एडीजी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस प्रशासन एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय, व्यापारियों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह भी मौजूद रहीं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने की।
बैठक के दौरान युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल ने एडीजी के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए कहा कि थानों और पुलिस चौकियों पर व्यापारियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा उनका समयबद्ध समाधान किया जाए, जिससे व्यापारी वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। इस मांग पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा बिंदुओं को अपनी डायरी में नोट भी कराया।
जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने एडीजी का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस विभाग और व्यापार मंडल के बीच बेहतर तालमेल कायम है तथा दोनों संगठन कंधे से कंधा मिलाकर समाज हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कायमगंज एवं फर्रुखाबाद क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की एक विस्तृत फाइल एडीजी को सौंपी, जिस पर उन्होंने आवश्यक टिप्पणियां भी दर्ज कीं।
युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी ने बाजारों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि व्यापारियों की दुकानों पर तो निजी कैमरे लगे हैं, लेकिन मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और पुलिस थानों के आसपास नगर पालिका द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। इससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सभी पदाधिकारियों की बातें गंभीरता से सुनीं और फर्रुखाबाद के व्यापारिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता “भयमुक्त व्यापार और भयमुक्त समाज” है। व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी व्यापारी को कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र राठौर, जिला संगठन मंत्री नीरज राठौर, युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी, युवा जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, युवा फतेहगढ़ अध्यक्ष संदीप सक्सेना, शिवम सक्सेना, युवा मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव, युवा सेंट्रल जेल मंत्री विशाल कश्यप, युवा सेंट्रल जेल उपाध्यक्ष अमरदीप शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष मोहित बागड़ी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी

KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क

KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे

KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं

KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes