Farrukhabad news दो घंटे में दो दर्दनाक हादसे, सड़क और चौपाल पर बिखरीं जिंदगियां

IMG 20260509 WA0357

Farrukhabad news -सुबह लोडर ने छीनी एक युवक की सांसें, दोपहर में ढाईघाट पुल पर बाइक भिड़ंत ने फिर मचाया मातम
एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा; लगातार हादसों से दहला शमशाबाद क्षेत्र
शमशाबाद/फर्रुखाबाद, 9 मई 2026
शनिवार का दिन शमशाबाद क्षेत्र के लोगों के लिए हार्दिक बेदना और चीख-पुकार लेकर आया। सुबह जहां बेकाबू लोडर चौपाल में घुस गया और चारपाई पर सो रहे युवक की जान ले गया, वहीं दोपहर होते-होते ढाईघाट पुल के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। लगातार दो बड़े हादसों से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।

*ढाईघाट पुल के पास मौत बनकर टकराईं तेज रफ्तार बाइक्स*
शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर ढाईघाट पुल के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो कुछ लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर घायलों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।
अस्पताल पहुंचते ही युवक ने तोड़ा दम
घटना में घायल हुए बाइक सवारों की पहचान शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बसोला निवासी चमन तथा शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र निवासी सीमू के रूप में हुई। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद ले जाया गया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अलीम अंसारी ने जांच के बाद सीमू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चमन की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही मचा परिवार में कोहराम
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर और दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन शमशाबाद पहुंचे तो अस्पताल परिसर का माहौल भी गमगीन हो उठा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भेज दिया है।
सुबह चौपाल में घुसा था बेकाबू लोडर
गौरतलब है कि शनिवार तड़के ही शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर बलीपुर भगवंत में एक अनियंत्रित लोडर चौपाल में घुस गया था। हादसे के समय चारपाई पर सो रहे रामू यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि शिवम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सुबह और दोपहर में हुए इन दो बड़े हादसों ने पूरे शमशाबाद क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांवों में हर तरफ सिर्फ हादसों की चर्चा और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news दो घंटे में दो दर्दनाक हादसे, सड़क और चौपाल पर बिखरीं जिंदगियां

Farrukhabad news -सुबह लोडर ने छीनी एक युवक की सांसें, दोपहर में ढाईघाट पुल पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS “सी.पी. विद्या निकेतन में गूंजा शिक्षा और संस्कार का संदेश, पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह

KAIMGANJ NEWS  मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार बोले—‘बच्चों का भविष्य संवारने में स्कूल और अभिभावकों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शातिर अपराधी पर पुलिस का शिकंजा, डुगडुगी बजवाकर किया जिला बदर”

KAIMGANJ NEWS -भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची टीम, मुनादी कर दी चेतावनी—‘जिले में[...]

DELHI NEWS

Delhi news ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर ‘फ्रीडम प्लस’ की चेतावनी, रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर भी जताई उम्मीद

Delhi news वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका का सख्त संदेश नई दिल्ली / तेहरान ”[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ममता हुई शर्मसार: नवजात को अस्पताल में छोड़ गायब हुई मां, फर्जी पहचान से भर्ती होने की आशंका

Farrukhabad news -कमालगंज सीएचसी में मानवता को झकझोर देने वाली घटना, मासूम बच्ची अब बाल[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कालिंदी एक्सप्रेस के रूट बदलाव पर किसानों का फूटा गुस्सा, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Farrukhabad news-भाकियू (भानु) ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा—ट्रेन नहीं लौटी तो होगा बड़ा विरोध[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रफ्तार का कहर: तेज पिकअप ने मासूम छात्र को रौंदा, हालत नाजुक

KAIMGANJ NEWS साइकिल से सामान लेने निकला था कक्षा 5 का छात्र, टक्कर के बाद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी में मासूम की पायल पर महिला चोर का हाथ साफ, भीड़ ने दबोचा — दो रुपये का लालच देकर उड़ाई चांदी की पायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद।  कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को उस समय[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes