KAIMGANJ NEWS “सी.पी. विद्या निकेतन में गूंजा शिक्षा और संस्कार का संदेश, पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह

IMG 20260509 WA0310

KAIMGANJ NEWS  मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार बोले—‘बच्चों का भविष्य संवारने में स्कूल और अभिभावकों की साझेदारी जरूरी’
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान C.P. Vidya Niketan में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित “पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम” शिक्षा, संस्कार और अभिभावक सहभागिता का शानदार संगम बन गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर समाज अब पहले से कहीं अधिक जागरूक हो चुका है।

IMG 20260509 WA0312
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार, विद्यालय के निदेशक मिथिलेश अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय और अभिभावक एक साथ मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं, तभी एक मजबूत और आदर्श समाज की नींव तैयार होती है।
विद्यालय के निदेशक मिथिलेश अग्रवाल ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता केवल स्कूल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की नई कार्ययोजनाओं, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं उप-प्रधानाचार्य दीपक जेना ने विद्यालय के नियमों, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली और नई शिक्षण तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की दिनचर्या और अध्ययन पर नियमित निगरानी रखने की अपील की। कार्यक्रम का सबसे खास पहलू अभिभावकों और शिक्षकों के बीच हुआ सीधा संवाद रहा, जहां बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और रुचियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण प्रणाली की सराहना करते हुए इसे बच्चों के भविष्य के लिए लाभकारी बताया।
अंत में प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर समान रूप से ध्यान देना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का समापन उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुआ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes