KAIMGANJ NEWS कायमगंज में व्यापारियों का हल्लाबोल: ₹2080 वाला सिलेंडर सीधे ₹3171 के पार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
रसोई की आग अब व्यापारियों के कलेजे तक पहुँच गई है। 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई ‘अंधाधुंध’ बढ़ोतरी ने व्यापार जगत में हड़कंप मचा दिया है। बुधवार को कायमगंज के व्यापारियों ने हुंकार भरते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी (SDM) को सौंपा। व्यापारियों का साफ कहना है कि अगर सरकार ने सुध नहीं ली, तो हजारों चूल्हे बुझ जाएंगे और छोटे व्यापारी सड़कों पर आ जाएंगे। व्यापारियों ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि जो कमर्शियल सिलेंडर कल तक ₹2080 में मिल रहा था, उसकी कीमत रातों-रात बढ़ाकर ₹3171 कर दी गई है। करीब 1100 रुपये की इस भारी वृद्धि ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, हलवाई और डेयरी संचालकों की कमर तोड़कर रख दी है। स्थिति यह है कि अब ठेले पर सामान बेचने वाला छोटा दुकानदार भी बर्बादी की कगार पर है। ज्ञापन में व्यापारियों ने केवल कीमतों का ही नहीं, बल्कि गैस की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। व्यापारियों का आरोप है कि: शादी-विवाह के इस सीजन में सिलेंडरों की भारी किल्लत पैदा कर दी गई है।एजेंसियों और बिचौलियों के जरिए गैस की कालाबाजारी चरम पर है। बुकिंग के बावजूद समय पर सप्लाई न मिलने से बड़े आयोजनों में फजीहत हो रही है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र के जरिए आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- GST में कटौती: कमर्शियल गैस पर GST को 18% से घटाकर 5% किया जाए।
- ऑनलाइन बुकिंग: घरेलू गैस की तरह ही कमर्शियल की भी पारदर्शी ऑनलाइन बुकिंग हो।
- वैकल्पिक ईंधन: जब तक गैस संकट है, उद्योगों को पुराने वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए।
- NGT से राहत: प्रदूषण विभाग और NGT के नियमों में व्यापारियों को 5 साल की विशेष छूट मिले।
- प्राथमिकता: अस्पतालों और स्कूलों को बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर नगर अध्यक्ष अमित सेठ के नेतृत्व में जुटे व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यह तो बस शुरुआत है। यदि सरकार ने बढ़ी कीमतें वापस नहीं लीं और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की, तो पूरे प्रदेश में व्यापार ठप कर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, वसीम अंसारी, लखपति बाबू सक्सेना, मुकेश गुप्ता, मुस्तफा भाई, विनीत सक्सेना सहित महिला नगर अध्यक्षा मधु गंगवार और लक्ष्मी राठौर जैसे दिग्गज पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
संपादकीय टिप्पणी: महंगाई के इस दौर में ₹1100 की एकमुश्त वृद्धि किसी वित्तीय हमले से कम नहीं है। अब देखना यह है कि राष्ट्रपति भवन से व्यापारियों की इस ‘चीख’ पर क्या प्रतिक्रिया आती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव /दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep