Farrukhabad news आंधी-बारिश का कहर: पलभर में ढहा गरीब का आशियाना, मलबे में दबा सामान, खुले आसमान तले पहुंचा परिवार

IMG 20260507 WA0406

Farrukhabad news टीनशेड ने बचाई जान, वरना हो सकता था बड़ा हादसा
रातभर की बारिश बनी आफत, गरीब परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
कंपिल, फर्रुखाबाद।
गुरुवार तड़के आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। थाना क्षेत्र के कटिया गांव में कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य मकान से सटी टीनशेड के नीचे सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद परिवार दहशत में है और अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर है।
कटिया गांव निवासी मुन्ने खां वर्षों से अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही देर में उनके जर्जर मकान को धराशायी कर दिया। देखते ही देखते पूरी छत भरभराकर नीचे आ गिरी और मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया।
छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर परिवार के लोग सहम गए और चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते गांव के कई कच्चे मकान खतरे की जद में हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हादसे में परिवार का घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित मुन्ने खां ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद लेखपाल धर्मेंद्र कश्यप को मामले से अवगत करा दिया गया है।
गांव में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes