KAIMGANJ NEWS कायमगंज: ‘राम’ भरोसे राजकीय पशु चिकित्सालय घायल मोर को तड़पता छोड़ ‘साहब’ नदारद

Picsart 26 05 06 21 14 08 657

KAIMGANJ NEWS • संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिला राष्ट्रीय पक्षी, वन विभाग ने बचाई जान

​• अस्पताल में ताला तो नहीं, पर डॉक्टर का पता नहीं; प्राइवेट के सहारे चल रहा इलाज

​• ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: अवैध वसूली और लापरवाही का अड्डा बना सरकारी अस्पताल?

​कायमगंज (ब्यूरो)। शासन की ओर से वन्यजीवों के संरक्षण के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर जिम्मेदार अधिकारियों की बेरुखी इन दावों की पोल खोल रही है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव शंभू नगला का है, जहाँ राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता मिला। एक तरफ जहाँ वन विभाग की सक्रियता ने मोर की जान बचा ली, वहीं दूसरी ओर स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं ने विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। मंगलवार को गांव निवासी किशनपाल के समर्सिबल की कोठरी के पास ग्रामीणों ने एक मोर को घायल अवस्था में तड़पते देखा। मोर के पंख लहूलुहान थे और वह उड़ने में असमर्थ था। राष्ट्रीय पक्षी की यह हालत देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा जहीर खान और टीम के सदस्य सुशील ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर को रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वन विभाग की टीम जब मोर को लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय कायमगंज पहुंची, तो वहां का नजारा देख सब दंग रह गए। अस्पताल से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नदारद थे। आनन-फानन में वहां मौजूद प्राइवेट कर्मचारी द्वारा मोर का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक जांच के अनुसार, तेज आंधी या किसी प्राकृतिक आपदा के कारण मोर के पंख में गंभीर चोट आई है।

​भड़के पशुपालक: “इलाज कम, उगाही ज्यादा!”

​अस्पताल परिसर में मौजूद पशुपालकों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि:

    • ​चिकित्सक अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं।
    • ​जरूरी दवाओं के नाम पर पशुपालकों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।
    • ​अस्पताल में अवैध वसूली का खेल जोरों पर चल रहा है।

​“मैं अवकाश पर हूँ, पैरावेट फोन पर मुझसे सलाह लेकर उपचार कर रहा है।”

— डॉ. संजय सचान, पशु चिकित्सा अधिकारी (फोन पर दी गई सफाई)

 

​निगरानी में रखा गया है मोर

​वन दरोगा जहीर खान ने बताया कि घायल मोर को सैंथरा स्थित पौधशाला में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां कर्मचारियों की विशेष निगरानी में उसका उपचार और देखभाल जारी रहेगी। पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही उसे खुले आसमान में छोड़ा जाएगा।

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]