KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं का कहर: 11 हजार लाइन पर गिरी डाल, आधा शहर अंधेरे में

IMG 20260429 WA0343

KAIMGANJ NEWS –सेकेंड फीडर ठप, भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल, लोग बेहाल
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
तेज हवाओं ने बुधवार को बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। सुबह करीब 10 बजे रेलवे रोड स्थित दत्तुनगला के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर एक भारी-भरकम पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। डाल गिरते ही सेकेंड फीडर में जोरदार ब्रेकडाउन हो गया और देखते ही देखते शहर के बड़े हिस्से समेत आसपास के गांव अंधेरे में डूब गए।
अचानक बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। दत्तुनगला, सुभानपुर (आंशिक), रेलवे रोड, अहियापुर, लालपुर पट्टी, घसिया चिलौली, झील क्षेत्र के साथ-साथ पटवन गली, छपट्टी, चिलाका, तहसील रोड और पुल गालिब इलाके में लंबे समय तक आपूर्ति ठप रही। गर्मी से बेहाल लोगों को पंखे-कूलर बंद होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से चल रही तेज हवाओं के बावजूद बिजली विभाग ने लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों की छंटाई को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह रहा कि एक डाल गिरते ही आधा शहर ठप हो गया। उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी साफ नजर आई। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो मई-जून की भीषण गर्मी में हालात और भयावह हो सकते हैं।
बढ़ता लोड और बार-बार फाल्ट बना सिरदर्द
अप्रैल महीने में ही बिजली व्यवस्था जवाब देती दिख रही है। बढ़ते लोड और लगातार फाल्ट के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती अब आम बात बन चुकी है।
वहीं, जेई मोहम्मद जावेद ने बताया कि पेड़ की बड़ी टहनी हाईटेंशन लाइन पर गिरने से सेकेंड फीडर ब्रेकडाउन हुआ था। टीम मौके पर पहुंचकर टहनी हटाने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि लाइनों के आसपास पेड़ों की नियमित छंटाई कराई जा रही है, ताकि गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes