KAIMGANJ NEWS सुरों की महफ़िल में गूंजा कायमगंज, ‘आवाज़-ए-सीपीवीएन’ में छात्रों ने बिखेरा जादू 

Picsart 26 04 28 17 59 37 385

KAIMGANJ NEWS –आशा भोसले को समर्पित प्रतियोगिता में जूनियर-सीनियर प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, विजेताओं पर बरसी तालियां
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
स्थानीय सी.पी. विद्या निकेतन (अंग्रेजी माध्यम) इंटर कॉलेज में मंगलवार को संगीत का ऐसा सुरमयी संगम देखने को मिला, जिसने पूरे परिसर को तालियों और सरगम से गूंजा दिया।

Picsart 26 04 28 18 00 54 214

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को समर्पित “आवाज़-ए-सीपीवीएन” (Voice of CPVN) सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन भव्य अंदाज़ में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी मधुर आवाज़ से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सी.पी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, मुख्य अतिथि जय गंगवार (चेयरमैन, चीनी मिल कायमगंज), प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेई, योगेश तिवारी एवं उपप्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Picsart 26 04 28 18 01 36 104

प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।
संगीत की लहरों पर झूमे श्रोता
कक्षा 6 से 12 तक के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “एक दिन बिक जाएगा”, “ये शाम मस्तानी”, “झुमका गिरा रे” जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह सुरमय बना दिया। शास्त्रीय और सुगम संगीत की झलकियों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
कड़े मुकाबले में उभरे सितारे
निर्णायक मंडल में अंजू पांडे, दयानंद शर्मा और नेहा रस्तोगी जैसे संगीत विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की गायन शैली, सुर और ताल का गहन मूल्यांकन किया।

Picsart 26 04 28 18 00 13 603

विजेता रहे—
जूनियर वर्ग
विजेता: आराध्या गुप्ता
प्रथम उपविजेता: अंशिका सिंह
द्वितीय उपविजेता: मानवी शर्मा
सीनियर वर्ग
विजेता: प्रांजल शर्मा
प्रथम उपविजेता: तेजस गुप्ता
द्वितीय उपविजेता: चाहत सक्सेना
विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वांगीण विकास पर जोर
निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल और प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास और मंच पर प्रदर्शन की क्षमता को मजबूत करती हैं।
मुख्य अतिथि जय गंगवार ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। वहीं उपप्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को आगे भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
सफल आयोजन में रहा टीम का योगदान
कार्यक्रम के संयोजक पंकज शुक्ला एवं निर्मला चौहान रहे, जबकि संचालन हरीश कुमार पचौरी और ज्योत्स्ना सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, ‘आवाज़-ए-सीपीवीएन’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कायमगंज के नौनिहालों में हुनर की कोई कमी नहीं—बस जरूरत है मंच की, और यहां वह मंच पूरे शान से मिला।
✍️ ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]