Farrukhabad news खाकी की नाक के नीचे ‘मधुशाला’: गीता पुरम कॉलोनी में सुबह-सुबह सजती है अवैध शराब की मंडी

Picsart 26 04 29 05 01 42 556

Farrukhabad news ● 80 का पउआ 100 में पार, शिकायतों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

​● सुबह 6 बजते ही शुरू हो जाता है ‘मयखानों’ का दौर, दहशत में महिलाएं और बच्चे

​कंपिल | संवाददाता धर्म और अध्यात्म की नगरी कंपिल में शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब रिहायशी कॉलोनियां भी इनके चंगुल से अछूती नहीं रही हैं। नगर के कंपिल-कायमगंज रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ठीक सामने बसी गीता पुरम कॉलोनी इन दिनों अवैध शराब के काले कारोबार का नया अड्डा बन गई है। आलम यह है कि सूरज की पहली किरण के साथ ही यहां भक्ति नहीं, बल्कि सुरा-प्रेमियों का हुड़दंग शुरू हो जाता है।

​ओवररेट का खेल, प्रशासन फेल

​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी के ही कुछ सफेदपोश लोग लंबे समय से इस काले धंधे को संरक्षण दे रहे हैं। मुनाफे का लालच ऐसा कि 80 रुपये का पउआ खुलेआम 100 रुपये में बेचा जा रहा है। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चलने वाली इस ‘अवैध मंडी’ में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे पूरी कॉलोनी का माहौल दूषित हो रहा है।

​दहशत के साये में ‘गीता पुरम’ का बचपन

​एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, तो दूसरी तरफ गीता पुरम की महिलाएं और बच्चियां घर से निकलने में भी कतरा रही हैं। कॉलोनी वासियों ने बताया:

​”शराबियों की गालियां और हुड़दंग अब रोज की बात हो गई है। बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों की शिक्षा पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। हमने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दबंगई के आगे हमारी आवाज दबा दी जाती है।”

 

​पुलिसिया कार्रवाई का इंतजार

​मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। पुलिस की इस सुस्ती पर अब जनता सवाल उठा रही है कि आखिर किसके संरक्षण में यह धंधा फल-फूल रहा है?

​बड़ा सवाल: क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? या फिर इन ‘शराब माफियाओं’ पर खाकी का हंटर चलेगा? फिलहाल, गीता पुरम की जनता को बस उस सुबह का इंतजार है, जब उनकी कॉलोनी शराबियों के शोर से नहीं, बल्कि शांति और सुकून से जागेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes