KAIMGANJ NEWS बीच-बचाव करना पड़ा भारी: दबंगों ने पीआरडी जवान को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Picsart 26 03 24 06 46 33 213 1

KAIMGANJ NEWS -शराब ठेके के बाहर चल रहा था विवाद, शांत कराने पहुंचे थे जवान -नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शराब ठेके के बाहर हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना एक पीआरडी जवान को भारी पड़ गया। दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने न केवल जवान के साथ अभद्रता की, बल्कि उसके साथ मारपीट कर उसे मौके से भगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर दूदेमई गांव निवासी जितेन्द्र सिंह, जो पीआरडी जवान के रूप में तैनात हैं, रविवार शाम अपने साथी विकास के साथ सीमरा नगला में एक दावत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ज्योना स्थित शराब ठेके के पास कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होते देख दोनों रुक गए और स्थिति को शांत कराने का प्रयास करने लगे।
पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद शराब ठेके के सेल्समैन विपिन और उसके पिता ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब जवान ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भगा दिया।
घटना के बाद पीड़ित जवान ने सड़क पर खड़े होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई और बाद में कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes