Farrukhabad news गौशाला निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम सख्त—लापरवाही पर वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश

IMG 20260426 WA03071

Farrukhabad news -रजिस्टर गायब, CCTV बंद, अफसर नदारद—व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त आदेश
फर्रुखाबाद, 26 अप्रैल 2026।
जनपद की गौशालाओं में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने कान्हा गौशाला, सकबाई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और कई गंभीर खामियां उजागर होने पर जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि गौशाला में 461 गौवंश दर्ज हैं, जबकि देखरेख के लिए 15 केयरटेकर तैनात हैं। मौके पर केवल 11 कर्मचारी ही उपस्थित मिले, जबकि शेष चार अवकाश पर थे। व्यवस्थाओं की जांच के दौरान कई अहम रजिस्टर—जैसे स्टॉक, टैगिंग, चिकित्सा, निरीक्षण और वैक्सीनेशन—उपलब्ध नहीं मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए, जिसे सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से गंभीर लापरवाही माना गया। वहीं निरीक्षण के समय नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया। इस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
पेयजल व्यवस्था के तहत दो समर (जल उपकरण) चालू हालत में मिले, जबकि दो पानी की टंकियां निर्माणाधीन पाई गईं। केयरटेकरों ने जानकारी दी कि गौवंश को नियमित रूप से दिन में दो बार भूसा और करीब 40 कुंतल हरा चारा दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौजूद सहायक अभियंता विशाल सिंह भी आवश्यक जानकारी देने में असमर्थ रहे, जिस पर जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए डीएम ने कई अहम निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि केयरटेकरों की ड्यूटी दिन और रात की शिफ्ट में व्यवस्थित की जाए, चारे और भूसे का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए, तथा सभी रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखे जाएं। इसके साथ ही गौशाला परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कर पशुओं के लिए छाया और पर्यावरण संरक्षण दोनों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि गौशालाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कमियों को दूर करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes