KAIMGANJ NEWS – इस विषय स्थिति में आगे भी हर संभव सहायता पहुंचाने का दिया आश्वासन
कंपिल / कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
क्षेत्र के गांव पथरामई और इकलहरा में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान पीड़ितों के दर्द को करीब से समझने और उन्हें राहत पहुंचाने की मानवीय पहल देखने को मिली।
सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य रामशरण कठेरिया, पूर्व विधायक मरहूम इजहार आलम खां की पुत्री इंदु आलम तथा नगर अध्यक्ष सहाब उर्फ भइया खां सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो जले हुए घरों और उजड़ी जिंदगी के बीच पीड़ित परिवारों का दर्द साफ झलक रहा था। अपने आशियाने खो चुके लोगों ने आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे।
इस मौके पर सपा नेताओं ने जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री के रूप में आटा, चावल, चीनी, चायपत्ती, आलू, मसाले, साबुन, कपड़े तथा जूते-चप्पल वितरित किए। राहत सामग्री मिलने से पीड़ितों के चेहरों पर फिलहाल राहत और सुकून की झलक दिखाई दी।
सपा नेताओं ने भरोसा दिया कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और प्रशासनिक स्तर पर भी हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरत की स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता हर समय मदद के लिए तैयार रहेंगे।
इस दौरान पूर्व प्रधान बलबीर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह शाक्य, अवधेश यादव, छोटू चौहान, नसरुद्दीन समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, सभी ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug